इरफान पूछताछ में बोला-रूपये लूटकर मनायेंगे ठाठ से दिवाली, गोहद से आकर करते थे रैकी, पहचान के डर से की मां-बेटी की हत्या
ग्वालियर. ग्रोसरी शॉप मालिक और उनकी बुजुर्ग मां की हत्या का मास्टरमाइंड पुलिस को बता रहा हत्या की कहानी। इरफान खाने पुलिस अधिकारियों को बताया कि रीना भल्ला 57, ने उसे नौकरी से नहीं निकाला था। बल्कि उसे स्वयं नौकरी छोड़ दी थी। उसे पता था कि घर में बहुत माल रहता है। डेढ़ माह पूर्व उसने इस घर में वारदात की प्लानिंग रची थी। लेकिन किसी की भी हत्या करने का कोई इरादा नहीं था। पूरा प्लान इरफान ने तैयार किया था। सोचा था कैश और ज्वेलरी घर से ले जायेंगे और आराम से दीपावाली मनायेंगे।
चेहरे पर रूमाल बांधकर वह रीना फ्लैट में प्रवेश किया। पीछे-पीछे उसके 3 दोस्त पहुंचे। उसे पता था कि 78 वर्षीय इन्दु पुरी ठीक से सुन और देख नहीं पाती है। लेकिन जब चारों रूम में घुसे तो इरफान को बुजुर्ग ने पहचान लिया और इसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी घबराकर निकल रहे थे। इतने में रीना अन्दर आ गयी। उन्हें देख सभी बेडरूम में छिप गये। रीना के बेडरूम में पहुंचते ही पहचाने के डर से हमला कर उनकी भी हत्या कर दी। मां -बेटी शहर के सिटीसेंटर स्थित अलकापुरी के होम्स सिटी अपार्टमेंट में रहती थी।
गोहद से आकर करते थे रैकी
इरफान को पूरी जानकारी थी कि घर में कितने लोग है और दुकान पर कितने लड़के काम करते हैं। अब योजना को अंजाम देने के लिये वह हर हफ्ते गोहद से ग्वालियर आकर रैकी करते जाता था। यह पता लगाने के लिये कि कहीं दोनों महिलाओं का रूटीन तो नहीं बदल गया है, जब यह कन्फर्म हो गया तो वारदात को अंजाम दिया गया। गोहद से ग्वालियर से 40 किमी की दूरी पर है।
आरोपियों को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
पुलिस गुरुवार को पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड मांगेगी। कुछ एटीएम कार्ड, मोबाइल बरामद हो गए हैं, लेकिन आरोपियों ने गोल्ड फौरन किसी को बेच दिया। यह अभी पुलिस को नहीं मिला है। इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस पूरी घटना के संबंध में ज्यादा से ज्यादा सबूत जुटाना चाहती है, जिससे आरोपियों को इस अपराध की कड़ी से कड़ी सजा दिला सके।

