इंस्पेक्टर की बेटी से 88 हजार रूपये की ठगी
ग्वालियर. पिता को परेशानी में बताकर ठगों ने एक इंस्पेक्टर की बेटी को 88 हजार रूपये की चपट लगाई है। घटना कंपू थाना इलाके के पुलिस ऑफीसर रेंसीडेंसी की है। घटना का पता उस वक्त चला जब बेटी ने पिता से रूपये पहुंचने की जानकारी ली।
पिता ने बताया कि उन्होंने तो किसी को रूपये ऑनलाईन कराने के लिये नहीं कहा है। इसके बाद पीडि़त छात्रा क्राइम ब्रांच पहुंची और साइबर सेल में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी ठग की तलाश शुरू कर दी है।
आपके पिता ने बात करने का कहा है ग्वालियर के कंपू स्थित पुलिस अफसर रेजीडेंसी निवासी 19 वर्षीय स्नेहा छात्रा नीट की तैयारी कर रही है। स्नेहा के पिता हितेंद्र निरीक्षक है और ग्वालियर पुलिस में पदस्थ हैं। 10 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे उसके पास मोबाइल नंबर 9752618206 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उसके पिता का दोस्त बताया। कहा कि उसके पिता ने उससे बात करने के लिए कहा है। कुछ देर बाद उसके पिता उससे बात करेंगे। जब उसने पापा से बात कराने को कहा तो कॉल करने वाले ने उन्हें बिजी कहकर कुछ देर बाद बात कराने को बोला। इसके बाद कॉल करने वाले ने कॉल काट दिया।

