Latestराज्यराष्ट्रीय

इंदौर में एक फैक्ट्री के 7 कर्मचारियों ने खाया जहर

इंदौर. इंदौर की एक वायर फैक्ट्री में गुरुवार सुबह एक साथ सात 7 कर्मचारियों ने जहर खा लिया। एक दिन पहले फैक्ट्री के मालिक ने उन्हें काम पर नहीं आने का कहते हुए नौकरी से निकाल दिया था। आज सुबह सातों कर्मचारी फैक्ट्री पहुंचे और मालिक से मिलने की जिद करते रहे। जब मालिक ने मिलने से इनकार कर दिया तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी तबीयत बिगड़ती देख अन्य कर्मचारी उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। सभी का यहां उपचार किया जा रहा है।

परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक घटना अजमेरा वायर फैक्ट्री की है। यहां जमनाधार विश्वकर्मा (46) निवासी गौरी नगर, दीपक सिंह (45) निवासी गौरी नगर, राजेश मेमारिया (46) निवासी नेहरूनगर, देवीलाल करेडिया (45) निवासी मालवा मिल उनके भाई रवि करडिया (32, जितेन्द्र धमनिया (45) निवासी सुंदर नगर और शेखर वर्मा (19) निवासी मालवा मिल ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर साथी कर्मचारी अनिल निगम सभी को उपचार के लिए गुरुवार दोपहर अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां सभी का उपचार किया जा रहा है।

कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि सातों कर्मचारी साल से यहां काम कर रहे हैं। बुधवार को कंपनी के मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा ने उन्हें गुरुवार से काम पर नहीं आने के लिए कहा था। उनसे कहा गया था कि अब यहां उनके लायक काम नहीं है। इस बात को लेकर कर्मचारियों से उनकी बहस भी हुई थी। इसके बाद गुरुवार को वह यहां मालिक से फिर से बात करने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming