अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही में 2 तस्करों को 11 देशी कट्टा सहित किया गिरफ्तार
दोनों तस्करों के पास से 11 कट्टे 315 बोर एवं आठ जिंदा राउण्ड 315 बोर के जप्त किए गये
ग्वालियर।पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों तथा अपराधियों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। सूचना मिली कि थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत लाल टिपारा गौशाला के पास मो0सा0 सवार एक संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग में अवैध हथियार लेकर उन्हे बेचने की फिराक में खड़ा है। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) राजेश दण्डोतिया को क्राईम ब्रांच की टीम भेजकर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया। क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस बल की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर उक्त बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु भेजा गया।
लाल टिपारा गौशाला के पास पहुंची, तो वहां पर पुलिस टीमों को सूनसान स्थान पर एक संदिग्ध व्यक्ति मो0सा0 लिये खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर मो0सा0 सहित भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध के पास मिले पिट्ठू बेग को चैक किया गया तो उसमें 315 बोर के 6 देशी कट्टे एवं 04 जिंदा राउण्ड व एक मोबाइल रखे मिले । पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मैनपुरी का रहने वाला है व अपने एक अन्य साथी से साथ मिलकर इन हथियारों को स्थानीय सप्लायर्स को बेचता है उसके साथी के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनसे बताया कि वह कुछ देर में बड़ागांव फायरिंग रेंज के पास, मोहनपुर रोड़ पर मिलने वाले थे।
उक्त तस्कर की निशादेही पर पुलिस टीम ने तस्कर के बताये स्थान बड़ागांव फायरिंग रेंज के पास, मोहनपुर रोड़ पर जाकर देखा तो वहां उनको सड़क के किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में बेग लिये खड़ा दिखाई दिया जिसने पुलिस टीम को देखकर मो0सा0 सहित भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध के पास मिले बेग की तलाशी लेने पर उसमें 315 बोर के 05 देशी कट्टे एवं 04 जिंदा राउण्ड व एक मोबाइल रखे मिले। पकड़े गये दोनों आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने कुल 11 देशी कट्टे, 08 जिंदा राउण्ड एवं दो मोबाइल जप्त किये। पकड़े गये आरोपियों से मिले अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके एक साथी ने बताया कि वह ग्राम भदेही थाना बेवर जिला मैनपुरी से देशी कट्टे व राउण्ड लाता है एवं अपने साथी के साथ मिलकर लोकल ग्राहकों को सप्लाय किया करता है। पकड़े गये दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना मुरार में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनसे मिले अवैध हथियारों के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
gSA

