अनूपपुर और सीहोर के कलेक्टर बदले
भोपाल. राज्य सरकार ने सीहोर और अनूपपुर के कलेक्टर को बदला है। ऐसा बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में उल्लेखनीय काम नहीं होने की वजह से सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के कलेक्टर अजय गुप्ता को हटाकर मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया है। अब यहां अनूपपुर कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुमर को बैठाया है।
![]()
जेएडी के आदेश के अनुसार पर्यटन विकास बोड में अपर प्रबंध संचालक सोनिया मीणा को अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया है जबकि इससे पहले दमोह को हटाया गया था इस वजह से उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ कोरोना संक्रमण का बढ़ना था। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि सीहोर में 957 एक्टिव केस हैं और संक्रमण की दर का साप्ताहिक औसत 12 प्रतिशत है। जबकि अन्य जिलों में संक्रमण दर लगातार कम हो रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि किल कोरोना अभियान में श्री गुप्ता ने सक्रिय भूमिका नहीं निभा पा रहे थे। कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान भी सीएम कई बार उन्हें चेतावनी भरे लहजे में व्यवस्थायें ठीक करने के निर्देश दे चुके थे।
अनूपपुर में एक्टिव केस 8524 है। लेकिन चन्द्रमोहन को यहां से हटकर सीहोर भेजने की वजह कोरोना नहीं है। सरकार अमरकंटक को बड़े टूरिज्म के तौर पर प्रमोट करने का प्लान कर रही है। यही वजह है कि पर्यटन विकास बोर्ड में अपर प्रबंध संचालक सोनिया मीणा को अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

