अतिक्रमण हटाने गई तो महिलाओं ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने किया बल प्रयोग

ग्वालियर. गिरवाई इलाके में जमीन खाली कराने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड दिया। घटना सोमवार की दोपहर लगभग 2-3 बजे के बीच की बताई जा रही है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
त्हसीलदार कोर्ट के आदेश से पहुंची थी टीम
त्हसीलदार न्यायालय ने एक जमीन पर बेदखली का आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश का पालन कराने के लिये पुलिस और प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। ऐसा बताया जा रहा है कि जमीन पर कुछ लोग मकान बनाकर रह रहे थे। जब प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने के लिये पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने इसक विरोध शुरू कर दिया।
क्या है घटनाक्रम
विरोध के दौरान विवाद बढ़ गया और भीड़ ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया।गिरवाई इलाके में जमीन खाली कराने गई पुलिस प्रशासन की टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इसके जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग किया और महिलाओं को भी डंडे से पीटा। यह घटना मंगलवार को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
तहसीलदार न्यायालय द्वारा एक जमीन पर बेदखली का आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश का पालन करवाने के लिए पुलिस प्रशासन का अमला जेसीबी के साथ अतिक्रमण की गई जमीन को खाली कराने पहुंचा था। मौके पर मौजूद मकान बनाकर रह रहे लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध के दौरान विवाद बढ़ गया और भीड़ ने पुलिस प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बल प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भीड़ और पुलिसकर्मियों को एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

