VISM काॅलेज में शरदीय नवरात्री महोत्सव का हुआ समापन
ग्वालियर. VISM काॅलेज में शरदीय नवरात्री महोत्सव का समापन हुआ। इन 09 दिनो के पर्व के मौके पर परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिदिन माता रानी की आरती, आकर्षित रंगोली व पण्डाल की साज-सज्जा की जाती रही। नवरात्री महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताऐं छात्र-छात्राओं के द्वारा आयोजित की गई, जिसमें सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मटकी फोड़, रस्सा खेच प्रतियोगिता, थीम बेस्ड गरबा एवं अन्य प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई थी।
आज महानवमी के दिन विधि-विधान से हवन सम्पन्न किया गया उसके पश्चात् भण्डारा हुआ जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व VISM हाॅस्पिटल के स्टाॅफ व अटेंडरो ने प्रसादी ली। इस मौके पर डाॅ. राठौर ने कहा कि नवरात्री के इस पर्व के दौरान छात्र-छात्राओं की जो प्रतिदिन की दिनचर्या में बदलाव आया है वह आगे भी अपने जीवन में निरन्तर चालू रखें जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन व भक्ति के भाव बने रहें। इससे व्यक्ति को आत्म नियत्रंण मिलता है और वह कठिन कामो को करने में सक्षम रहता है। वही भक्ति के भाव से आपके अन्दर सकारात्मक विचार पैदा होंगे जो आपको सफल बनाने में सहायक होंगे। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, समाजसेवी मुकेश भदौरिया, समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, VISM हाॅस्पिटल अधीक्षक सहित समस्त स्टाॅफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

