UPS पेंशन 50% निश्चित पेंशन के नियम जारी, गजट नोफिकेशन जारी
नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिये घोषित ’’एकीकृत पेंशन योजना (UPS) का गजट नोटिफिकेशन शनिवार की देर रात तक जारी कर दिया। 1 अप्रैल से लागू होने वाली योजना NPS के विकल्प के रूप में है। जो केन्द्रीय कर्मचारी UPS का विकल्प चुनेंगे उन्हें , मूल वेतन की 50% गारंटीड पेंशन मिलेगी। केन्द्रीय कैबिनेट ने पिछले साल 24 अगस्त को इसे मंजूरी दी थी। UPS में न्यूनतम पेंशन 10 हजार की गारंटीड पेंशन है।
जो कर्मचारी UPS चुनेंगे, उन्हें सेवानिवृत्ति के लिये जमा राशि 2 हिस्सों में होगी। कर्मचारी और केन्द्र सरकार मूल वेतऩ़़+महंगाई भत्ते का 10% व्यक्तिगत कोष में जमा करेंगे। संयुक्त कोष में केन्द्र 8.5% निवेश का विकल्प की अतिरिक्त राशि जमा करेगा। जो कर्मचारी व व्यक्तिगत कोष में निवेश का विकल्प नहीं चुनते, उनके लिये ’’डिफाल्ट पैटर्न‘‘ NPS रहेगा। UPS चुनने वाले कर्मचारी भविष्य में किसी अन्य नीतिगत छूट, लाभ या बाद में सेवानिवृत्त होने वालों के बराबर लाभ का दावा नहीं कर सकेंगे। NPS के अंतर्गत आने वाले रिटायर हो चुके कर्मचारी भी UPS का विकल्प चुन सकेंगे। उन्हें कितना भुगतान हो और कैसे होगा, यह पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) तय करेगी।
महाराष्ट्र में लागू
केन्द्र की घोषणा के अगले दिन महाराष्ट्र सरकार ने UPS लागू कर दिया था।
UPS में पेंशन की की गणना ऐंसे
पेंशन की गणना अंतिम 12 महीने के औसत मूल वेतन पर होगी। 25 वर्ष की कुल न्यूनतम सेवा अवधि यानी 300 महीने को बेंचमार्क माना जायेगा। जो कर्मचारी 25 वर्ष की से ज्यादा सेवा देंगे। उनकी पेंशन की गणना भी 25 वर्ष के बेंचमार्क पर होगी।
पेंशन-(मूल वेतन/2)x (सेवाअवधि/300)x व्यक्तिगत कॉर्पस/बेंचमार्क कॉर्पस
25 वर्ष की नौकरी -80 हजार रूपये औसत वेतन हो रहा है तो 40 हजार रूपये मिलेगी पेंशन
25 वर्ष की सेवा में अंतिम 12 महीने का औसत मूल वेतन 80,000 रूपये हो रहा हो और सेवा अवधि में फंड से पैसे न निकाले हों तो कॉर्पस फंड 1 करोड रूपये होगा। ऐसे में पेंशन 80,000/2 x 300 -300 x 1करोड़ 1 करोड़ = 40, हजार रूपये प्रतिमाह+ महंगाई राहत मिलेगी।
15 वर्ष की सेवा अवधि (180 महीने) हो और अंतिम 12 महीने का औसत वेतन 80 हजार रूपये हो तो बेंचमार्क और व्यक्तिगत कार्पस 42-42 लाख रूपये होगा।
ऐसे में पेशन की गणना 80, 000/2×180-300 -42 लाख रूपये -24 हजार रूपये प्रतिमाह+महंगाई राहत मिलेगी।
सेवा अवधि 10 है
क्वालीफाइंग सर्विस 120 माह होगी। ऐसे मेंबेंचमार्क और व्यक्तिगत कार्पस फंड 30-30 लाख रूपये होगा। इस हिसाब से पेंशन 16 हजार रूपये प्रतिमाह प्लस महंगाई राहत बनेगी।
सेवानिवृत्त होने पर एक मुश्त कितनी राशि मिलेगी
80 हजार प्रतिमाह वेतन और सेवानिवृत्ति के समय 50% महंगाई भत्ते समेत कुल 1,20,000 रूपये होगा। इसका 1 /10वां हिस्सा 12 हजार रूपये हुए।
15 वर्ष की सेवा में 2 का गुणा करने पर 30 आयेगा। दरअसल, यह गणना सेवा अवधि (6-6 माह) के आधार पर की जाती है। सेवा अवधि 15 वर्ष है तो 6 महीने के हिसाब से 30 होंगे । एक मुश्त राशि 12,000 x 30=3 =3,60,000 रूपये होगी।
सेवा अवधि पूरे हुए 6 माह एक मुश्त राशि
20 वर्ष (240 माह) 40 4,80,000
25 वर्ष (300 माह) 50 6,00,000
30 वर्ष (360 माह) 60 7,20,000

