Toll-Plaza आज रात से फ्री होंगे मुंबई से जुड़े 5 टोला प्लाजा
मुंबई. विधानसभा चुनाव से पूर्व महाराष्ट्र की शिन्दे कैबिनेट ने बड़ी कार्यवाही करते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी 5 टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों के लिये टोल शुल्क को पूरी तरह से समाप्त करने का ऐलान किया है। यह नियम आज रात 12 बजे से लागू किया जायेगा।
यह टोल फ्री होंगे टोल बूथ
दहिसर, आनंदनगर टोल, वैशाली, मुलुंड और ऐरोली क्रीक ब्रिज को सोमवार की रात 12 बजे से टोल फ्री कर दिया जायेगा।
क्रांतिकारी फैसला बताया कैबिनेट मंत्री ने
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने दादाजी दगडू भूसे कहते हैं। मुंबई में प्रवेश के वक्त दहिसर टोल, वैशाली, ऐरोली, आनंदनगर टोल और मुलुंड समेत 5 टोल प्लाजा थे। इन टोल पर 45 रूपये और 75 रूपये टोल वसूला जाता था। वह वर्ष 2026 तक के लिये लागू किया गया था। करीब 3.5 लाख वाहन ऊपर -नीचे आते -जाते थे। इनमें से करीब 70 हजार भारी वाहन थे और 2.80 लाख हल्के वाहन थे। आज सरकार ने रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों को टोल से फ्री करने का फैसला किया है। लोगों को लाइनों में लगने वाला समय बचेगा। सरकार कई महीनों से इस पर चर्चाकर रही थी और आज यह क्रांतिकारी फैसला लिया गया है। कैबिनेट का यह निर्णय अगले माह होने वाले विधानसभा चुनावों में महायुति के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिये कई लोकलुभावन निर्णयों के बाद आया है।
लम्बे समय की टोल फ्री करने की मांग हो रही थी
महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने मुंबई में 55 फ्लाईओव। इन पुलों की लागत वसूलने के लिये सबसे पहले मुंबई के प्रवेश द्वारों पर टोल बूथ बनाये गये। जैसे ही पुलों का निर्माण जैसे ही अंतिम चरण में पहुंचा तो टोल बूथों के निर्माण के लिये वर्ष 1999 में एक निविदा जारी की गयी। वर्ष 2002 में सभी 5 टोल प्लाजा चालू हो गये थे।

