NH 44 पर दो ट्रकों के बीच स्कॉर्पियों में सवार बाल-बाल बचे
मुरैना. नेशनल हाइवे 44 पर शनिवार की देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। एसपी कार्यालय से कुछ दूरी पर एक नयी स्कॉर्पियों कार दो ट्रकों के बीच में बुरी तरह से फंस गयी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। लेकिन उसमें सवार 5-6 लोग सुरक्षित बच गये। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियों ग्वालियर रोड पर तेज रफ्तार में चल रही थी। आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक मारी, जिससे पीछे से आ रही स्कॉर्पियों उसमें जा भिडी। इसके कुछ ही देर बाद पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक भी स्कॉर्पियों से टकरा गया। दोनों ट्रकों के बीच स्कॉर्पियों पूरी तरह से पिचक गयी।
एयरबेग से बची जान
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियों में लगे एयरबेग समय पर खुलने से बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा किसी की भी जान जा सकती थी। सभी लोग चमत्कारिक रूप से बच गये। सिर्फ मामूली चोटें आयी है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
ळादसे की जानकारी मिलते ही ट्रेफिक पुलिस और सिविल लाइन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों ट्रकों का जब्त कर थाने भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

