MP के 19 नगरीय निकायों के चुनाव में 13 पर भाजपा ने बाजी मारी
भोपाल. मध्य प्रदेश में हुए 19 निकायों के परिणाम सामने आ गए हैं। 6 नगरपालिकाओं में से 2 में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया, जबकि 4 में बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं परिषदों की बात करें तो 13 परिषदों में 6-6 शहरों में भाजपा और कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है। हालांकि, अनूपपुर की जैतहरी में दो निर्दलियों में जीत हासिल कर पेंच फंसा दिया है। वहीं राघौगढ़ विजयपुर में दिग्विजय सिंह का जलवा देखने को मिला।
नगरपालिकाओं के फाइनल रिजल्ट
6 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव की वोटिंग के फाइनल रिजल्ट आ गए हैं। इसमें 6 में कांग्रेस ने 2 कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। वहीं भाजापा के खाते में 4 नगर सरकारें गईं है।
नगर परिषदों के फाइनल रिजल्ट
कुल 13 नगर परिषदों के लिए हुई वोटिंग के परिणाम आ गए हैं। इनमें भाजपा ने 6 शहरो और कांग्रेस ने 6 में अपना कब्जा जमाया है। जबकि अनूपपुर की जैतहरी में किसी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है।

