जीवन जिनका सदा रहा विकास में समर्पित कै. माधवराव सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित: कांग्रेस
ग्वालियर 10 मार्च। पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 81वीं जयंती के अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रातः 10 बजे सभी कांग्रेसजन शिंदे की छावनी पर एकत्रित हुए जहां से रैली के रूप में नदी गेट स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा स्थल पहुंचे जहां पर कांग्रेस कमेटी द्वारा सिंधिया साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की। सर्वप्रथम सभी कांग्रेसजनों ने कांग्रेस भवन में स्थापित माधवराव सिंधिया प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर नमन किया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कै. सिंधिया के द्वारा देश, प्रदेश एवं ग्वालियर के लिए किए गए विकास कार्यो को याद करते हुए कहा कि कै. माधवराव सिंधिया ने कांग्रेस में प्रवेश के बाद से ही ग्वालियर चंबल संभाग, प्रदेश और देश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अंतिम समय तक कार्य किया और असंभव कार्य को भी संभव करने की क्षमता कै. माधवराव सिंधिया में थी और इसका स्पष्ट प्रमाण है गुना-इटावा रेलवे लाईन योजना है जिसे स्वीकृत कराने में 1977 में जनता पार्टी शासन काल के तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गुना ईटावा रेल योजना को स्वीकृत कराने के लिये कहा था कि यह असंभव है लेकिन 1984 में रेल मंत्री बनते ही कै. सिंधिया ने इस असंभव कार्य को संभव बनाकर दिखाया ओर ग्वालियर अंचल को राष्ट्र के विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उन्होने रेल, वायुयान, दूरदर्शन, आकाशवाणी, पर्यटन, शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल जैसे अनेक क्षेत्रो में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये।

