लारिजानी की मौत के बाद ईरान को 2 बड़े नुकसान मारे गये IRGC के प्रमुख जनरल इस्माइल अहमदी -प्रवक्ता मोहम्मद नैनी

नई दिल्ली. इजरायल के ताजा हमले में ईरान को 2 बड़े झटके लगे है। ईरान ने बताया है कि इजरायली हवाई हमले में इस्लामिक रिव्यूलेशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी और दूसरे हमले में ईरान के बासिज फोर्स के खुफिया प्रमुख जनरल इस्माइल अहमदी की मौत हो गयी है। इजरायल के ताजा हमले में ईरान को एक और बड़ा नुकसान हुआ है। ईरान ने कहा है कि इजराइली हवाई हमले में इस्लास्मिक रिव्यूलेश्नरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गयी है। ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रवक्ता और जनसंपर्क के उप-प्रमुख थे।
उन्हें जुलाई 2024 में IRGC के कमाण्डर इन चीन हुसैन सलामी ने इस पद पर नियुक्त किया गया था। 1957 में जन्मे नैनी ईरान-इराक युद्ध के अनुभवी सैनिक थे। इस युद्ध के दौरान यह जख्मी भी हुए थे। नैनी के पास उनके सेकेंण्ड ब्रिगेडियर जनरल का पद था। नैनी अक्सर आईआरजीसी की तरफ से बयान जारी करते थे। जिनमें ईरान की सैन्य तत्परता, मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं के संबंध में चेतावनियां होती थी।
17 मार्च को अली लारिजानी मारे गए
इससे पहले इजरायल के हमले में ईरान के डी फैक्टो लीडर अली लारिजानी की 17 मार्च 2026 को मौत हो गई थी। यह हमला रात में हुआ था जब वे अपनी बेटी के घर पर थे. इस हमले में उनके बेटे, कुछ अंगरक्षक और अन्य साथी भी मारे गए। लारिजानी को खामेनेई की मौत के बाद ईरान का अस्थायी प्रमुख माना जा रहा था। उनकी मौत ने ईरान के नेतृत्व में बड़ा संकट पैदा किया है।

