महिला IAS के फार्म हाउस पर चल रहे जुआ में 18 पकड़े, 5 भागने में कामयाब रहे, मौके से 13 लाख रूपये से अधिक नगद कैश जब्त

महू. मानपुर थाना इलाके में पुलिस ने बुधवार की सुबह अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस पर दविश देकर बड़े जुआ अड्डे का खुलासा किया है। जिस फार्म हाउस पर जुआ खेला जा रहा वह आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति अम्बरीश वैद्य के नाम पर है। वंदना वैद्य वर्तमान में वित्त विकास निगम इन्दौर में प्रबंध संचालक के पद पर आसीन है। अभी फार्म हाउस की देखभाल गांव का ही एक व्यक्ति कर रहा था। पुलिस ने मौके से 18 जुआरियों में को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जबकि 5 आरोपी भागने में कामयाब हो गये है।
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 13 लाख 67 हजार रूपये नगद, 52 ताश के पत्ते, 30 मोबाइल फोन, 10 नयी ताश की गड्डियां और 2 कारें जब्त की गयी है। जब्त की गयी कुल संपत्ति की कीमत लगभग 28 लाख 67 हजार 971 रूपये बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि ग्राम अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फर्मा हाउस में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। इसके बार सीनियर अधिकारियों को सूचना देकर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर दविश देकर कार्यवाही की है।
18 पकड़ाए, कुछ अंधेरे का फायदा उठाकर भागे
पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर मौके से 18 आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान 5 आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामले में मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर का कहना है मुखबिर की सूचना पर अवलीपुरा स्थित फार्म हाउस पर दबिश दी गई थी। मौके से 18 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है। कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों से नकदी, मोबाइल और वाहन जब्त किए गए हैं।

