CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटने से 10 की मौतें, 30 से अधिक घायल, महिला और बच्चे का हाथ कटकर अलग

छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में पिकअप वाहन से आमने-सामने की टक्कर होने के बाद बस पलट गयी। दुर्घटना में दोनों गाडि़यों के ड्रायवर सहित 10 लोगों की मौत हो गयी। 30 से अधिक घायल हो गये। एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया। कुछ यात्रियों के सिर फूट गये है।

हादसा गुरूवार की शाम लगभग 6.30 बजे सिमरिया के पास हुआ। एमपी28पी 0321 नम्बर की इस बस में 47 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोििजत हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए थे। उन्होंने मृतकों के परिजनों 4-4 लाख रूपये जबकि गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
घा
यल एक्सीडेंट में 6 पुरूष, 3 महिला और एक बच्चे की मौत
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के डीन अभय सिन्हा ने बताया कि मृतकों में 6 पुरूष, 3 महिलायें और एक बच्चा भी शामिल है। एक घायल की हालत नाजुक है। जिसे नागपुर मेडीकल कॉलेजे के लिये रेफर किया गया है। उसके सिर में गंभीर चोट है। खून के थक्के जम गये है। बाकी घायलों को यही रखा गया है।
इनकी गई जान
1. भागवती (45) 2. दौलत (40) 3. शकुन यादव (45) 4. रामदास (40) 5. रमेश (35) 6. सियाबाई (40) 7. वंश (7) 8. बस ड्राइवर कमल (54) 9. पिकअप ड्राइवर रवि धारे (40)
10. एक अन्य
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घायलों को 6 एम्बुलेंसों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके लिए पुलिस ने हादसे की जगह से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। कुछ घायलों को एक स्कूल बस से हॉस्पिटल लाया गया।

