राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

एक हजार वर्ष पुराने विष्ण मंदिर के अवशेष मिले शनिचरा पहाडी पर, दो चरणों में जीर्णोद्वार का कार्य होगा शुरू

ग्वालियर. मुरैना के ऐंती गांव स्थित शनिचरा पवर्त पर शनि मंदिर से कुछ दूरी पर 12 वर्ष पूर्व एक विशाल व भव्य विष्णु मंदिर के अधिष्ठान भाग से लेकर शिखर तक के भग्नावेश यहां बिखरे पड़े थे। जिन्हें जोड़कर मंदिर को फिर खड़ा किया जा सकता था। 12 वर्ष पहले पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय विभाग भोपाल को मंदिर के संरक्षण का प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव पर इस मंदिर के संरक्षण का शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा भिण्डज्ञ के भी 4 पुरा स्मारकों के जीर्णोद्वार का काम 2चरणों में किया जायेगा। इस लगभग 2 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। पहले चरण का काम 2 माह में पूरा किया जायेगा इसके बाद जीर्णोद्वार का दूसरा चरण शुरू होगा।
ऐंती गांव के शनिचरा पहाड़ी स्थित टीले का सर्वे वर्ष 2012 में किया गया था। सर्वे में विशेषज्ञों ने इसे कच्छप घात कालीन मंदिर पाया था। मंदिर के भग्नावशेष 10वीं शताब्दी के आंके गये थे। तत्कालीन वरिष्ठ मार्गदर्शक रानी दुर्गावती संग्रहालय जबलपुर के डॉ. रमेशकुमार यादव ने निरीक्षण के बाद बताया था कि मंदिर का अधिष्ठान भाग (वेदीबंद) साबुत है। इसके तल पर गर्भगृह, मण्डल एवं मुख्य मंडप मौजूद है। मंदिर का निर्माणकाल 10वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध का है। मंदिर कच्छपघात शैली (गोपाद्रि शैली) का है। इसके आसपास प्रतिहार शैली का एक कुण्ड और एक अन्य मंदिर के अवशेष भी है। मंदिर का शिखर टूटा है, रथर पर विराजे हैं विष्णु वर्तमान में मंदिर के अधिष्ठान, कुंभ कलश, कणिका, खुरक, अंतर पट्टिका एवं कपोतिका भाग साबुत हैं। ऊपर का मंडोवर एवं शिखर भाग टूट चुका है लेकिन इसके अवशेष आसपास ही बिखरे हुए हैं। अधिष्टान के कुंभ भाग (निचले भाग) पर मूर्तियां बनी है। मुख्य रथ पर बांयी ओर विष्णु, दांयी तरफ गणेश की आकृति है। उत्तरी भाग में ब्रम्हा एवं कार्तिकेय की मूर्तियां ललितासन में अंकित है। दक्षिणी भाग क्षतिग्रस्त है।
कैसे संवारेंगे मंदिर
मंदिर एक टीले के रूप में बदल चुका है और इसके भग्नावशेष दूर तक बिखर गये है। इस मंदिर के भग्नावशेषों को कैमीकल से साफ किया जायेगा। यहां से घास, पौधे, मिट्टी आदि हटाये जायेंगे। यह काम 2 माह में होगा। इसके बाद अगले चरण में भग्नावशेषों को जोड़ने का काम होगा। मुरैना में यहकाम 16.53 लाख रूपये से होगा। इसके अलावा भिण्ड किले को 78.45 लाख, गोहद किले को 75.39 लाख और भिण्ड के डांग स्थित शिवमंदिर को 7.57 लाख रूपये, शिव व देवी मंदिर सीताराम की लावन का जीर्णोद्वार 28.98 लाख रूपये से किया जायेगा।
विशेषज्ञों की राय
वह मंदिर 10वीं से 13वीं सदी का है, शनिचरा इलाके में नागर शैली, कच्छपघात शैली और प्रतिहारा शैली के मंदिर पाये जाते हैं। यहां पर सर्वाधिक मंदिर मिलने की वजह है कि यह जगह शिल्पकारों की प्रशिक्षण स्थली थी। प्रशिक्षार्थी हर शैली के मंदिर बनाना सीखते थे। यह मंदिर पुराने स्वरूप में लौटता है तो बहुत ही भव्य नजर आयेगा।
प्रथम चरण में जीर्णोद्वार
ऐंती विष्णु मंदिर के जीर्णोद्वार का पहला चरण जल्दी शुरू हो जायेगा। यहां बहुत भव्य मंदिर के भाग्नावशेष मिले हैं। इसके टेण्डर जारी हो चुके हैं।
पीसी महोबिया, उपसंचालक, पुरातत्व, अभिलेखागार, नॉर्थजोन, ग्वालियर

Newsराजनीतिराज्य

महाआर्यमन सिंधिया शनिवार को यूएई रवाना होंगे, आईपीएफ यूएई के चैप्टर का करेंगे उद्घाटन

ग्वालियर. ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसियेशन (जीडीसीए) के उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश लीग (एमपीएल) के चेयरमैन महाआर्यमन सिंधिया 3 दिवसीय दौर यूएई के लिये शनिवार को रवाना हो रहे हैं। इस दौरे के दोरान वह 20 अक्टूबर को इंडियन पीपल फोरम (आईपीएफ) के यूथ चैप्टर का उद्घाटन करेंगे। कई प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा के मुख्य उद्देश्य भारत, विशेष रूप से मध्यप्रदेश के स्टार्टअप और युवाओं के लिये फंडिंग और सहयोग के नये अवसरों को बढ़ावा देना है।
IPF के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
महाआर्यमन सिंधिया दुबई में इंडियन पीपल फोरम (IPF) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे। 20 अक्टूबर को होने वाले यूथ चैप्टर के उद्घाटन के साथ ही वह यूएई में स्टार्टअप चला रहे भारतीय युवाओं से मिलेंगे और उनके अनुभव शेयर करेंगे। इसके अलावा, महाआर्यमन सिंधिया आईपीएफ बिजनेस काउंसिल के सदस्यों से मिलकर अप्रवासी भारतीयों के निवेश के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे।
हिंदू मंदिर में करेंगे दर्शन
महाआर्यमन सिंधिया अपने प्रवास के दौरान अबू धाबी स्थित भव्य हिंदू मंदिर में भी दर्शन करेंगे। यह मंदिर इस वर्ष भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित किया गया था। मंदिर में वे पूजा-अर्चना करेंगे और वहां उपस्थित युवाओं से भी बातचीत कर उनके विचार जानेंगे।
महाआर्यमन सिंधिया ने इस दौरे के 3 प्रमुख उद्देश्य बताए
यूएई में बसे भारतीयों से मिलकर उनके साथ संबंधों को और मजबूत करना।
मध्य प्रदेश और भारत के स्टार्टअप्स में निवेश को प्रोत्साहित करना।
युवाओं के लिए फंडिंग पूल तैयार कर स्टार्टअप्स को आर्थिक सहायता प्रदान करना।

Newsराजनीतिराज्य

चार दिवसीय ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल उद्भव उत्सव 2024 का पुरस्कार वितरण के साथ समापन

ग्वालियर। सिटी ऑफ म्यूजिक की शुक्रवार की रात कुछ खास रही। देश के कलाकारों की ब्लास्टर म्यूजिक बीट के साथ शास्त्रीय नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति और फॉक डांस की सतरंगी बहार ने फिजा में नृत्य की रंगत घोल दी तो विदेशी कलाकारों ने भी अपने पारंपरिक परिधानों में मन को मुग्ध कर देने वाले संगीत पर ऐसा डांस किया कि दर्शक अपलक निहारते ही रह गए।
देश-विदेश के गीत, संगीत और नृत्य की यह सतरंगी छटा छाई.. द राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में, जहां 4 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय डांस फेस्टिवल ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल उद्भव उत्सव की गाला नाइट और समापन समारोह आयोजित किया गया। जहां विदेशी टीम बुल्गारिया, किर्गिजस्तान, श्रीलंका और नीदलैंड की टीमों के बीच फायनल मुकाबला हुआ। इसी दौरान देश की विजेता टीमों ने भी अपनी प्रस्तुति दीं। प्रतियोगिता की निर्णायक वाणी माधव गुड़गांव, मानसी सक्सेना जालंधर एवं रुचि गुप्ता दिल्ली ने विजयी टीमों को ऐलान किया।
कार्यक्रम मे पायल सचदेवा सेकेट्री कतर ऐंबसी मुख्य रूप से मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने की। संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय, सचिव दीपक तोमर, आईआईटीटीएम के डायरेक्टर डॉ. आलोक शर्मा, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. आदित्य भदौरिया एवं चैयरपर्सन किरण भदौरिया ने विजयी टीमों को पुस्कार प्रदान कर स्मृति चिंह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन यशस्वी शर्मा एवं अभीक जैन ने किया और अंत में आभार व्यक्त ग्रीनवुड स्कूल की चैयरपर्सन किरण भदौरिया ने किया।
सर चढ़कर बोला जादू
उद्भव उत्सव की गाला नाइट का जादू दर्शकों के सर चढ़कर बोला। देश-विदेश की अद्भुत प्रस्तुति और गीत-संगीत की मधुर धुन के साथ ही विदेशी कलाकारों की आकर्षक वेशभूषा ने लोगों के दिलों दिमाग पर ऐसा प्रभाव छोड़ा कि लोग उद्भव उत्सव की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। कलाकारों ने मंत्र मुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियां से गूंजता रहा।
ये रहे विजेता
1- ग्रुप डांस
क्लासिकल स्कूल कैटेगरी
प्रथम : द लॉरेंस स्कूल ऊंटी, द्वितीय : क्वींस कॉलेज इंदौर, तृतीय : देहली पब्लिक स्कूल गुड़गांव, चतुर्थ : विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार
क्लासिकल ओपन कैटेगरी
प्रथम : गंधर्व अकेडमी इंदौर, द्वितीय : कथक विद्या निकेतन ग्वालियर, तृतीय : नेशनल स्कूल ऑफ कथक इंदौर, सेमी क्लासिकल स्कूल कैटेगरी
प्रथम : देहली पब्लिक स्कूल गुडंगांव, द्वितीय : डीपीएस गुड़गांव और सेठ एमआर जयपुरिया लखनऊ, तृतीय : विद्यादेवी स्कूल हिसार,

सेमी क्लासिकल ओपन कैटेगरी
प्रथम : एमआईटीएस ग्वालियर, द्वितीय : गंधर्व अकेडमी इंदौर, तृतीय : नेशनल स्कूल ऑफ कथक इंदौर
फोक स्कूल कैटेगरी
प्रथम : श्री सत्य साईं विद्या विहार इंदौर, द्वितीय : ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल ग्वालियर, तृतीय : विद्यादेवी जिंदल स्कूल हिसार, चतुर्थ : द लॉरेंस स्कूल ऊंटी
फोक ओपन कैटेगरी
प्रथम : गंधर्व अकेडमी इंदौर, सोलो डांस में यह रहे विजयी
क्लासिकल 12 आयु वर्ग
प्रथम : सौम्या जैन ग्वालियर, द्वितीय : मिली भदौरिया इंदौर, तृतीय : भूमिसुता मिश्रा रायपुर, चतुर्थ : परिधि राठौर दुर्ग
12 से 18 आयु वर्ग
प्रथम : श्रीभद्रा एम केरल, द्वितीय : श्री पार्वर्थी एम ऊंटी, तृतीय : स्नेहा मिश्रा इंदौर, चतुर्थ : नव्या चौरसिया बनारस
18 से अधिक आयु वर्ग
प्रथम : योगिता पटनायक रायगढ़, द्वितीय : अनुष्का पाराशर
सेमी क्लासिकल 12 आयु वर्ग
प्रथम : सारवी सिंह परिहार, दुर्ग
18 आयु वर्ग
प्रथम : मान्या नंदा गुड़गांव, द्वितीय : वाणी पाठक, ग्वालियर, तृतीय : भव्या बंसल, गुड़गांव, चतुर्थ : आध्या मिश्रा, रायपुर
18 से अधिक आयु वर्ग
प्रथम : आयुशी सारस्वत

Newsराजनीतिराज्य

अवैध धुलाई सेंटरों के काटे कनेक्शन, डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में कराई फॉगिंग

ग्वालियर – नगर निगम सीमांतर्गत जल अपव्यय को रोकने के लिए अभियान चलाकर धुलाई सेंटरों को बंद किया जा रहा है। जिसके तहत धुलाई सेंटर को बंद कर लेजम व सामान जब्त किया गया।
उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देशानुसार वार्ड क्रमांक 62 स्थित लाल टिपारा पार्क के पास सोनू कुशवाह, रवि चौहान, शुभम, रामवीर आदि द्वारा अवैध रूप से संचालित बाहन धुलाई सेंटरों पर कार्यवाही कर अवैध कनेक्शनों को काटकर उनकी लेजम, मोटर, कंप्रेसर मशीन एवं वैक्यूम क्लीनर आदि सामान जब्त किया। कार्यवाही के दौरान जलप्रदाय ग्रामीण उपयंत्री श्री सूरज प्रताप सिंह एवं जल प्रदाय टीम एवं मदाखलत दल के साथ संयुक्त कार्यवाही की गई।
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में कराई फॉगिंग
-डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन निरंतर शहर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही अन्य सभी बस्तियों, मोहल्लों एवं कॉलोनियों में फॉगिंग एवं कीटनाशक दवाओं का छिडकाव कर रही है। जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं निगम के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर शहर के सभी वार्ड की गलियों एवं मोहल्लों में निरंतर साफ-सफाई एवं फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत हेलीपैड कॉलोनी, गोसपुरा नम्बर-2, दीनदयाल नगर एफएल सेक्टर, बीएसएफ कॉलोनी, चंद्रबदनी नाका गली नम्बर-5, शिखाा एनक्लेव आदित्यपुरम, पारस विहार कॉलोनी, विजय नगर, चौडे के हनुमान, आदित्यपुरम डी सेक्टर, गोविंदपुरी, न्यू दर्पण कॉलोनी, एमएलबी रोड शिंदे की छावनी, कुशाल नगर, तानसेन नगर, निर्धन नगर, विनय नगर, में फॉगिंग कराई गई।

Newsराजनीतिराज्य

भारतीय परंपरा एवं आधुनिकता संगोष्ठी का समापन -जो लोग राह भटक गए हैं उन्हें सही राह दिखाना है- डॉ.वाडीनागल पन्नालोक

किसी देश,समाज के निर्माण में उसकी परंपरा का बहुत बड़ा योगदान होता है- प्रो. अविनाश तिवारी
ग्वालियर।परंपरा और आधुनिकता के बीच का संबंध एक महत्वपूर्ण आयाम के रूप में उभरता है। परंपरागत रूप से, आधुनिकता को परंपरा के विपरीत रूप में देखा जाता है, जो अविकसित समाजों को पारंपरिक और विकसित समाजों को आधुनिक के रूप में दर्शाता है। इस दृष्टिकोण के अनुसार, आधुनिकीकरण का तात्पर्य एक पूर्व निर्धारित अनुसरण करते हुए परंपरा से आधुनिकता की ओर बदलाव है। सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग ने भारतीय समाज की विविधता को समृद्ध किया है।बौद्ध धर्म में, बुद्ध उस व्यक्ति को कहते हैं जिसने ज्ञान, निर्वाण और बुद्धत्व प्राप्त कर लिया हो तथा चार आर्य सत्यों को समझ लिया हो। प्रायः ‘बुद्ध’ शब्द से महात्मा बुद्ध का बोध होता है। बुद्ध शब्द का शाब्दिक अर्थ है, ‘प्रबुद्ध व्यक्ति’ या ‘ज्ञाता’। बौद्ध धर्म में, बुद्ध, धम्म, और संघ को त्रिरत्न कहा जाता है। बौद्ध धर्म सिखाता है कि हम सभी गलत धारणाओं और भ्रमों से घिरे रहते हैं. बुद्ध वह व्यक्ति है जो इन भ्रमों से मुक्त हो गया है।यह बात शुक्रवार को श्रीलंका से आए डॉ. वाडीनागल पन्नालोक ने जेयू के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययन शाला व मुंबई स्थित काश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारतीय परंपरा एवं आधुनिकता का संगम संगोष्ठी के समापन सत्र में बतौर बीज वक्ता कही।अतिथि के रूप में काश फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. अवकाश जाधव उपस्थित रहे। वहीं अध्यक्षता जेयू के कुलगुरु प्रो. अविनाश तिवारी ने की।
सभी अतिथियों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. अवकाश जाधव ने कहा कि भारतीय आधुनिकीकरण को अक्सर पश्चिमी प्रतिमानों के परिप्रेक्ष्य से देखा जाता है। हालाँकि, भारत की यात्रा अद्वितीय है, जिसमें वैश्विक प्रभावों को स्वदेशी दृष्टिकोणों के साथ मिलाया गया है।
जेयू के कुलगुरु प्रोफेसर अविनाश तिवारी ने कहा कि परंपरा और आधुनिकता परस्पर विपरीत प्रदर्शित होते हैं पर ये भिन्न होते हुए भी पृथक नहीं है। वे ‘एक-दूसरे के पूरक जरूर हैं और एक-दूसरे को पर्याप्त प्रभावित भी करते हैं। परंपरा जहॉं किसी समाज या देश को समृद्ध बनाती है, वहीं आधुनिकता उसे गतिशीलता प्रदान करती है। आधुनिकता हमें पर देती है, उडऩे को, तो परंपरा हमें जमीन से जोड़े रखती है। इस प्रकार परंपरा और आधुनिकता में सामंजस्य अतीत के गौरव को बनाए रखने के साथ-साथ समाज को उन्नति व समृद्धि की ओर अग्रसर करता है।
सेमिनार में जीवाजी विश्वविद्यालय के साथ-साथ इटली, बोलिविया, इंडोनेशिया, नेपाल आदि के ख्यातिलब्ध विश्वविद्यालय भी सहयोगी की भूमिका में रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए।काश फाउंडेशन ने जेयू के संयुक्त तत्वावधान में घाटी गाँव क्षेत्र में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया । जिसमें सैकड़ों बुजुर्गों को नि: शुल्क दवा वितरित की गईं।कार्यक्रम का संचालन कृतिक्षा ने किया। वहीं प्रो. शांतिदेव सिसोदिया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Newsराजनीतिराज्य

पार्क विभाग ने कराई फाउंटेन की सफाई

ग्वालियर – शहर सौंदर्यीकरण के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर लगाए गए फाउंटेन की सफाई आज पार्क विभाग द्वारा विभिन्न चौराहों पर कराई गई। इसके साथ ही गंदा पानी बदलकर साफ पानी फाउंटेन में डलवाई गई।
पार्क अधीक्षक कार्तिक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देशानुसार शहर सौंदर्यीकरण के लिए पार्क विभाग द्वारा अनेक कार्य किया जा रहे हैं। जिसके तहत आज चौराहों पर लगे फाउंटेन की सफाई कराकर उनमें साफ पानी भरा गया। इसके साथ ही कांचमील पार्क में लगे फाउंटेन के नोजल की रिपेयरिंग कराई गई। इस दौरान पार्क सुपरवाइजर रवि पाराशर आदि उपस्थित रहे।

Newsराजनीतिराज्य

CCTV कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुंची पुलिस, 2 लुटेरे गिरफ्तार

ग्वालियर. जनभागीदारी से मुरार के बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस का काम आसान हो गया है। 7 दिन पूर्व बीच बाजार में पुलिस चौकी के सामने बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मंगल सूत्र लूट लिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बातार में लगे इन 24 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों के आने और भागने के रूट का पता किया और फिर इसकी चैन बनती चली गयी। जिसके बाद मुरार थाना पुलिस ने देर रात को 2 लुटेरों को गिरफ्तार लिया है। वहीं मंगलसूत्र बरामद करने के साथ ही अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।
यहां पर हुई थी लूट
नका चंद्रवदनी शंकर चौक स्थित नहरवाली माता मंदिर के पास रहने वाली 22 वर्षीय प्रशिंका साहू पत्नी कुणाल साहू का मायका मुरार भोला चौक तिकोनिया मुरार पर है। कुछ दिन पूर्व वह मायके आई थी और 11 अक्टूबर की रात 9 बजे सौदागर संतर में माता के दर्शन कर पैदल घर जा रही थी। अग्रसेन चौराहा स्थित नारायण दास ट्रेडिंग कंपनी के पास पहुंची थी कि तभी बाइक सवार 2 युवक उनके पास से निकले। फिर लौटकर आकर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारा और उसके गले से डेढ़ तोला वजनी सोने का मंगल सूत्र झपट्टा मार कर मौके से फरार हो गये। पीडि़ता ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले।

Newsराजनीतिराज्य

जीवाजी विश्वविद्यालय में 21 अक्टूबर को जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण समारोह टला, तारीख  मिलते ही कार्यक्रम की तैयारियां शुरू होगी

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित की गयी जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा का 21 अक्टूबर को अनावरण होगा या नहीं, इसको लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार 21 अक्टूबर के अनावरण को आमंत्रण भी नहीं छपे हैं। मूर्ति के अनावरण की तैयारी विश्वविद्यालय प्रबंधन अपने स्तर पर कर चुका है। मगर अनावरण कार्यक्रम जयविलास पैलेस के जरिये होना है।
जानकारी के अनुसार मुख्य अतिथि कौन होगा यह भी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ही तय कर रहे हैं। यही कारण है कि जीवाजी विश्वविद्यालय प्रबंधन इस मामले में इस मामले में सिर्फ कार्यक्रम आयोजक की भूमिका में हैं। इसके चलते महल के निर्देशानुसार ही मूति के अनावरण की पूरी तैयारी होगा। आपको बता दें कि जीवाजी विश्वविद्यालय नामकरण सिंधिया राजघराने के पूर्वज महाराज स्वर्गीय जीवाजीराव सिंधिया के नाम पर 1964 में हुआ था। तब से लेकर अभी तक 60 वर्षो के बाद विश्वविद्यालय परिसर में जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा स्थापित की गयी है। इसके प्रयास कई बार हुए। मगर हर बार कोई न कोई अड़चन से मूर्ति स्थापना का निर्णय नहीं हो पाया था। महल से जुड़े राज्यपाल कोटे से बनाये कार्य परिषद सदस्य प्रदीप कुमार शर्मा ने जीवाजी विश्वविद्यालय ने जीवाजीराव की प्रतिमा स्थापित कराने के काम को प्राथमिकता पर लिया है। अपनी पहली कार्य-परिषद की बैठक में ही यह निर्णय करा लिया है। इसके बाद उन्होंने मूर्ति बनकर प्रशासनिक भवन के सामने स्थापित कराने के काम की देखरेख भी की।
अब मूर्ति का अनावरण होना है, जिसके लिये पिछले कई दिनों से 21 अक्टूबर की तारीख की चर्चा विश्वतिवद्यालय में चल रही है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आने की भी चर्चा चल रही है। कुलपति से लेकर अधिकारी भी इसी तारीख को अनावरण कराने की तैयारी कर चुके है। मगर सिंधिया के महल से अभी तक मुख्य अतिथि का नाम फायनल नहीं हुआ है। इसलिये अनावरण कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र भी अभी तक नहीं छपे हैं। स्थिति को देखकर लग रहा है कि अनावरण कार्यक्रम आगे के लिये टल सकता है।
जब राष्ट्रपति किसी कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति देती है तो उसके 7 दिन पहले से तैयारियां दिखाई देने लगती है। सुरक्षा दल आकर कार्यक्रम रूपरेखा जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर बनाते हैं। कार्यक्रम के 3 दिन से विमान तल से लेकर कार्यक्रम स्थल लाने के लिये रिर्हसल भी शुरू हो जाती है। फिलहाल अभी तक प्रकार की कोई तैयारी नहीं है।
प्रतिमा अनावरण की तारीख  मिलते ही कार्यक्रम तैयारियां शुरू होगी
जीवाजी विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद के सदस्य प्रदीप शर्मा की पहल पर कार्य-परिषद् की बैठक में जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा लगाने की स्वीकृति मिली थी। प्रदीप शर्मा ने बताया कि अभी महामहिम राष्ट्रपति अभी बाहर है एक -दो दिन में तारीख तय होने पर कार्यक्रम की तैयारियां शुरू की जायेगी, अनावरण समारोह में सिंधिया परिवार भी शामिल होगा।।
प्रदीप शर्मा, सदस्य, कार्यपरिषद, जेयू

Newsराजनीतिराज्य

जयारोग्य चिकित्सालय में पुलिस हिरासत से चकमा देकर भागा आरोपी, पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश दे रही है दविश

ग्वालियर. पुरानी छावनी में 2 दिन पहले हुए जमीन विवाद में हुई फायरिंग में घायल आरोपी गुरूवार की रात लगभग 12 बजे पुलिस को चकमा देकर भाग गया है। आरोपी के पैर में गोली लगने से जख्मी था। उसे 2 पुलिसकर्मियों की निगरानी में जेएएच में भर्ती किया गया था। बदमाश ने गुमराह करने के लिये बेड पर तकिये जमा कर उस पर कम्बल डाल दिया था। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है।
प्ुलिस के अनुसार डॉक्टर ने आरोपी की कुछ जांच लिखी थी। जांच के बीच ही वह फरार हो गया। भागने वाले बदमाश ने 2 दिन पूर्व एक टीआई पर हमला करवाने का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 2 अन्य आरोपी अस्पताल में भर्ती है।
जानिये यह है मामला
ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना इलाके के लालघाटी में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग की थी। घटना में 3 लोग जख्मी हुए थे। एक पक्ष के 2 युवकों के पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरे पक्ष के एक युवक के चेहरे पर छर्रे लगे थे। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फायरिंग करने का आरोप टीआई के भाईयों पर है।

Newsराजनीतिराष्ट्रीय

बहराइच हिंसा मामले में नेपाल बॉर्डर के पास तालीम और सरफराज का पुलिस से हुआ एनकाउंटर, रामगोपाल के हत्या 5 आरोपी गिरफ्तार

बहराइच. हिंसा के मामले में एनकाउंटर हुआ है। रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज खान और मोहम्मद तालीम एनकाउंटर में बुरी तरह जख्मी हो गये। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। दोनों का बहराइच मेडीकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। जब एनकाउंटर स्पॉट से पुलिस कर्मी सरफराज को ला रहे थे तो वह कह रहा था-सर गलती हो गयी, माफ कर दीजिये।
नेपाल भागने से पहले पुलिस ने किया एनकाउंटर और 3 गिरफ्तार
एनकाउंटर नेपाल सीमा से 20 किमी पहले नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हांडा बसेहरी नहर के पास हुआ है। एसटीएफ और बहराइच पुलिस सरफराज और तालीम को साथ लेकर डबली बैरल बन्दूक और तमंचा बरामद कराने ले गयी थी। एसपी वृंदा शुक्ला के अनुसार आरोपियों ने बन्दूक और तमंचा लोडेड रखा था। उन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिये कहा और बाद में जवाबी कार्यवाही में सरफराज और तालीम को गोली लगी है। यूपी पुलिस ने गुरूवार को सरफराज के भाई फहीम पिता अब्दुल हमीद और मोहम्मद अफजल को भी पकड़ा था।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis