राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

हजीरा में सब इंस्पेक्टर का पीटा तो दूसरे सिर में आई चोट, महिलाओं ने चांटा मारा

पुलिस ने देर रात दबिश देकर दो आरोपी रामू व श्यामू नरवरिया को पकड़ा है।
पुलिस ने देर रात दबिश देकर दो आरोपी रामू व श्यामू नरवरिया को पकड़ा है।

ग्वालियर. दो पक्षों के बीख् हुए विवाद को शांत कराने के लिये पहुंचा सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी स्वयं ही घिर गये। एक पक्ष की महिला-पुरूषों ने एसआई को घेर लिया। एक महिला ने चांटा मारा तो दूसरे धक्का-मुक्की कर डण्डे मारे और इतना ही नहीं एक महिला ने पत्थर फेंकर कर मारा जो एसआई के सिर में लगा। दूसरे पुलिस कर्मियों को भी पीटा है।
आपको बता दें कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को जती की लाईन बिरला नगर हजीरा की है। घायल एसआई को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की खतर मिलते ही थाने से पुलिस बल बुलाया गया और तत्काल हालात पर काबू पाया गया है। घटना के कुछ देर के बाद सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लगातार ग्वालियर में पुलिस पर हमला हने की घटनायें हो रही है।
क्या है घटनाक्रम
शहर के हजीरा बिरला नगर जती की लाइन निवासी 65 साल के लाल सिंह जाटव ने शिकायत की थी कि उनके पड़ोस में रहने वाली देवी नरवारिया, उनकी बेटी बेबी, बेटा रामू और श्यामू नरवरिया उन्हें मंदिर में पूजा अर्चना नहीं करने दे रहे हैं। जब विरोध करते हैं तो आरोपी पक्ष मारपीट कर झगड़ा करता है। इसका पता चलते ही एसआई हरेन्द्र सिंह भदौरिया को मौके पर पहुंचकर मामले का समाधान करने के निर्देश दिए गए थे। सूचना मिलते ही एसआई भदौरिया बल के साथ मौके पर पहुंचे। रात के समय जब वह घटना सथल पर पहुंचे और तो उस समय वहां पर दोनों पक्षों में विवाद हो रहा था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बेबी, उसकी मां देवी सिंह और बेटे रामू नरवरिया, श्यामू नरवरिया उनसे विवाद और मारपीट कर रहे थे।
एसआई को चांटा मारा, डंडा मारा सिर फोड़ दिया
स्पॉट पर पहुंचे एसआई भदौरिया ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया है, लेकिन नरवरिया पक्ष के लोग समझने के बदले पुलिस से ही उलझ गए। यहां महिला देवी सिंह, उनकी बेटी बेबी और बच्चे रामू, श्यामू ने पुलिस एसआई पर ही हमला कर दिया। पहले महिलाओं ने धक्का मुक्की की है। जिस पर एसआई व अन्य पुलिसकर्मी ने विरोध किया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं थे। काफी प्रयास के बाद भी मां-बेटी और बेटे उग्र होने लगे और समझाने का प्रयास कर रहे एसआई पर हाथ छोड़ दिया। इसके बाद भी एसआई भदौरिया नियंत्रण में रहे और समझाने का प्रयास किया। इसी बीच हमलावरों ने उनको पत्थर मार दिया। इसके बाद भी आरोपी उनकी मारपीट करते रहे। मामले का पता चलते ही थाने से अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा, लेकिन इससे पहले ही हमलावर भाग निकले। घायल पुलिसकर्मी काे हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

Newsराजनीतिराज्य

आधी रात को 3 भाई-बहन का किया गया अंतिम संस्कार, सिंध नदी में मिले शव

नदी में तीन भाई-बहनों के शव शनिवार को मिले थे। ममता का शव रविवार दोपहर में मिला।

ग्वालियर. सिंध नदी में 3 बच्चों के साथ आत्महत्या करने वाली महिला की लाश मिल गयी है। शव पवाया घाट से आगे झाडि़यों में फंसा था। एसडीआरएफ टीम ने रविवार की दोपहर लगभग 1 बजे शव को नदी से बाहर निकाला। शनिवार की शाम महिला की 2 बेटियां और एक बेटे का शव नदी में मिला था। देर रात को तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।
कल्याणी गांव की रहने वाली ममता 47, अपनी बेटी अंशु उर्फ भावना 21, भूमि उर्फ भूमिका 17, और बेटे किट्टू जाटव 14 वर्ष के साथ 15 अक्टूबर से लापता थी। 16 अक्टूबर को सिंध नदी किनारे धूमेश्वर धाम पर एक बैग मिला था। बैग में आत्महत्या का नोट था।जिसमें आये दिन प्रति राजेन्द्र जाटव की मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर सामूहिक खुदकुशी की बात लिखी थी।
बच्चों के शव का अंतिम संस्कार ग्वालियर के मुरार स्थित मुक्तिधाम में किया गया, यहां बच्चों के नाना रहते हैं। ममता हरसाल पति के लिये करवा चौथ का ब्रत रखती थी। पुलिस ने राजेन्द्रजाटव को हिरासत में ले लिया है।
मायके जाने का कहकर निकली थी बच्चों के साथ
जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर को ममता तीनों बच्चों के साथ घर से ग्वालियर अपने मायके के लिए निकली थी। उसे करवा चौथ की खरीदारी करना था। वह न तो ग्वालियर पहुंची और न ही ससुराल लौटी। परिजन मां और बच्चों को तलाश कर रहे थे। डबरा के आंतरी थाना में सभी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
6 अक्टूबर को भितरवार पुलिस को धूमेश्वर क्षेत्र में लावारिस बैग मिला। उसमें सुसाइड नोट मिला। पुलिस हरकत में आई और एसडीआरएफ टीम के साथ नदी में सर्चिंग शुरू की। शनिवार दोपहर को दोनों बेटी अंशु और भूमि के शव मिले। स्पॉट से चार किलोमीटर दूर पवाया गांव के नजदीक सिंध नदी में ममता के बेटे किट्‌टू का शव मिला।

Newsराजनीतिराज्य

रेल चौपाल में बोले अगर गंदगी फैलाओगे को तो होगा जुर्माना

ग्वालियर -मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में झांसी मंडल में चलाया जा रहे स्वछता अभियान के क्रम में रेलवे स्टेशन पर रेल चौपाल का आयोजन किया गया स्टेशन निदेशक एलआर सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित रेल चौपाल में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया रेल चौपाल में मुख्य अतिथि नगर निगम उपायुक्त एपीएस भदोरिया ने अहम भूमिका निभाई व सभी यात्रियों को जागरूक करने में भी अहम योगदान दिया स्टेशन निदेशक एलआर सोलंकी ने कहा कि अगर स्टेशन, घर तथा शहर में अगर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तो बीमारियों से बचा जा सकता है इसके लिए शुरुआत की उम्मीद किसी दूसरे से ना करके स्वयं से करें तो यह अभियान सफल हो सकता है।
इसी दरमियान स्टेशन मैनेजर जीएस राठौड ने बताया कि स्टेशन पर गुटका थूकने वालों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है उन्होंने यात्रियों से कहा कि गुटखा खाने वालों को रोको भी और टोक भी जिससे स्टेशन की सफाई में सुधार हो सकता है रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट एवं बस स्टैंड मुख्य आइकन होते हैं जिन्हें स्वच्छ एवं भव्य रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है इसी क्रम में रेलवे स्टेशन ग्वालियर की स्वच्छता एवं सफाई गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए सतत प्रयास हम सबको मिलकर करना चाहिए रेलवे स्टेशन से निकाल कचरा गीला और सुखा के लिए बनी हुई डस्टबिन का प्रयोग करें ।
साफ़ सफाई और स्वच्छता में नगर निगम से अपेक्षित सहयोग हमेशा रेल प्रशासन को दिया जाएगा और स्टेशन को साफ सुथरा बनाने में नगर निगम कोई कसर नहीं छोड़ेगा तथा इस प्रकार के चौपाल अभियान को जारी रखते हुए नगर निगम ग्वालियर की ओर से शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा इसके अतिरिक्त डीआरयूसीसी सदस्य नीलकमल माहेश्वरी संजय हयारन सीटीआई राजीव शर्मा तथा प्रदीप गर्ग भी उपस्थित रहे।

Newsराजनीतिराज्य

त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संपन्न

ग्वालियर-जीवाजी विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययनशाला में आयोजित त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन शनिवार 19 अक्टूबर को ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संपन्न हुआ। ज्ञात हो की 17, 18 एवं 19 अक्टूबर 2024 को विभाग में “भारत आधुनिकता एवं परंपरा का संगम” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया था जिसमें की 2 दिवसीय शोध पत्र वाचन के पश्चात तीसरे दिन शोधार्थियों को ग्वालियर के आसपास स्थित ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाया गया।
भ्रमण के दौरान अन्य राज्यों से पधारे अतिथि विद्वानों ,शोधार्थी एवं विद्वतजनों ने ग्वालियर के इन विरासत विरासत स्थलों के काल की प्रशंसा की। पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा आगंतुक शोधार्थियों को उपरोक्त स्थलों के इतिहास एवं क्षेत्रीय संस्कृति में उनके योगदान से अवगत कराया।
मुरैना जिले में स्थित प्रतिहार एवं कच्छपघात कालीन पुरास्थलों यथा मितावली, पदावली, बटेश्वर मंदिर समूह का भ्रमण कराया गया। विद्वानों ने जाना कि कैसे यह क्षेत्र आज से सहस्रो वर्ष पूर्व शाक्त परंपरा की तपस्थली रही है। साथ ही पदावली में स्थित भग्न मंदिरावशेषों को देखकर इस क्षेत्र के स्थानीय कच्छपघात कला की उन्नत अवस्था के दर्शन भी अतिथि जनों ने किया। बटेश्वर मंदिर समूह में जाकर उन्हें एक अलग ही अनुभव की प्राप्ति होती है जो कि उस स्थल के धार्मिक वातावरण के कारण ही संभव है। भ्रमण में सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई के इतिहास विभाग के विभाग अध्यक्ष के अनुसार यह स्थल विश्व के पर्यटकों को अपनी ओर खींच के लाने की योग्यता रखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी पुरातात्विक धरोहरों से पता हुआ कि यह क्षेत्र सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक रूप से अवश्य ही प्राचीन काल से आज तक फल फूल रहा है।सभी प्रतिभागियों ने ग्वालियर की मंदिर स्थापत्य एवं कला को निहार कर बहुत ही अभिभूत हुए और उन्हें मंदिर स्थापत्य और कला की मुक्त कंठ से प्रशंसा की l इसके लिए सभी ने जीवाजी विश्वविद्यालय के आयोजन सचिव प्रो शान्तिदेव सिसोदिया का धन्यवाद दिया।

Newsराजनीतिराज्य

TI सहित 6 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश, पूरा थाना स्टाफ तबादला 900 किमी दूर करों

जबलपुर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य बेंच जबलपुर ने अनूपपुर के भालूमाड़ा थाने के टीआई सहित 6 पुलिसवालों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये है।
शनिवार को 2023 के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि इस थाने के पूरे स्टाफ का तबादला 900 किमी दूर किया जाये। जिससे यह लोग जांच प्रभावित न कर पायें। अगर 3 माह के भीतर आदेश पालन नहीं होता है तो डीजीपी के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की जायेगी। टीआई सहित 6 पुलिसकर्मियों पर मोजर बेयरा कंपनी के सुपरवाईजर के साथ मारपीट करने और झूठा केस बनाने का आरोप है।
एमपी के सभी थानों में लगाये सीसीटीवी कैमरे
जस्टिस जीएस अहलूवालिया की कोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों से 1 लाख रूपये 20 हजार रूपये जुर्माना वसूल कर पीडि़त को दिलाने के लिये कहा है। एमपी के डीजीपी से कहा है कि अगर पूरे मध्यप्रदेश के थाने के हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाये, तो 18 फरवरी 2025 को रजिस्ट्रार जनरल के जरिये अवमानना का नोटिस जारी किया जायेगा।
मोजर बियर कंपनी के सुपरवाइजर के साथ मारपीट
बात 17 सितम्बर 2023 की है। मोजर बेयर सीडी बनाने कंपनी में अखिलेश पांडे सुपरवाइजर है। उनकी कंपनी के ट्रक राखड़ लेकर गांव से निकल रहे थे। गांववालों ने ट्रक रोक लिये। अखिलेश ने भालूमेड़ा थाने (अनूपपुर) में कॉल लगाया। थाने से आरक्षक मकसूदन सिंह मौके पर पहुंचा। आरोप है कि उसने 5 हजार रूपये की घूस मांगी और कहा है कि इसके बाद ही ट्रक आगे जायेंगे। अखिलेश और आरक्षक में विवाद हुआ। इसकी जानकारी पर थाना प्रभारी आरजे धारिया स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। अखिलेश के साथ मारपीट की और इसके बाद मकसूदन ने स्वयं अपनी वर्दी फाड़ते हुए फर्जी केस बना दिया।
कहीं मदद नहीं मिली तो हाईकोर्ट में लगाई गुहार
अखिलेश की तरफ से हाईकोर्ट में अधिवक्ता अभिषेक पांडे ने उनके केस की पैरवी की। उन्होंने बताया कि अखिलेश ने एसपी से शिकायत की थी। कोई नतीजा नहीं निकलने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जस्टिस अहलूवालिया ने इस मामले से जुड़े फुटेज देखे। आज सुनवाई के बाद 41 पन्नों का फैसला सुनाया।
इन पर एक्शन
आरजे धारिया, भालूमाड़ा थाना प्रभारी
एएसआई प्रभाकर पटेल
एएसआई रामहर्ष पटेल
प्रधान आरक्षक कृष्णकांत तिवारी
आरक्षक मकसूदन सिंह
आरक्षक स्वदेश सिंह चौहान

Newsराजनीतिराज्य

नारायणपुर में आईईडी विस्फोट में आईटीबीपी के 2 जवान शहीद

घायल जवानों को लेकर नारायणपुर मुख्यालय पहुंचा हेलिकॉप्टर

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से आईटीबीपी के 2 जवान शहीद हो गये है। वहीं नारायणपुर में पुलिस के 2 जवान घायल हुए है। घायलों को घटनास्थल से निकालकर एयरलिफ्ट किया गया है। दोनों शहीद जवान आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के निवासी है।
जानकारी के अनुसार ओरछा, मोहंदी ओक ईरकभट्टी में आईटीबीपी, बीएसएफ और डीआरजी की संयुक्त पार्टी धुरबेड़ा की ओर रवाना हुई थी। इस दौरान दोपहर लगभग 12 बजे कोडलियर गांव के पास जंगल में आईईडी विस्फोट हुआ है।
शहीद होने वाले जवान
1- अमर पवार, 36 वर्ष, जिला -सतारा, महाराष्ट्र, आईटीबीपी की 53वीं बटालियन
2- के. राजेश 36 साल, जिला कड़प्पा, आंध्रप्रर्देश, आईटीबीपी 53वीं बटालियन
3 अक्टूबर को हुआ था बड़ा एनकाउंटर
नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के ही थुलथुली गांव में 3 अक्टूबर को मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में 38 नक्सली मारे गए थे। सभी 38 नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। इन पर 2 करोड़ 62 लाख का इनाम घोषित था। वहीं मारे गए नक्सलियों पर 250 से ज्यादा अपराध भी दर्ज थे। इनमें सिर्फ महिला कमांडर नीति उर्फ उर्मिला के खिलाफ ही अलग-अलग जिलों में 60 केस हैं। पुलिस-नक्सली मुठभेड़-20, कैंप अटैक-2, IED ब्लास्ट-6, आगजनी-3 केस इस तरह कई नक्सल घटनाओं में वह शामिल थी।

Newsराजनीतिराज्य

भाजपा ने मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर को बनाया भाजपा का सक्रिय सदस्य

ग्वालियर – भाजपा के सदस्यता अभियान संगठन पर्व के बाद सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने शनिवार को मप्र विधानसभा के अध्यक्ष के निवास 29, रेसकोर्स रोड पर पहुंचकर नरेंद्र सिंह तोमर जी को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया। सक्रिय सदस्य बनने के बाद मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं, सक्रिय सदस्य हूं। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सदस्यता अभियान की तरह ग्वालियर सक्रिय सदस्यता अभियान में भी इतिहास बनाएगा। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यता पार्टी की आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करता है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि जो भी कार्यकर्ता इसकी पात्रता रखते हैं वे जल्द से जल्द सक्रिय सदस्य बनकर भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज से भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है, जिसमें हमने सबसे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष को सक्रिय सदस्य बनाया है। हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमें श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी को सक्रिय सदस्य बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य विवेक जोशी, महामंत्री एवं जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया, सोनू मंगल ,श्री धर्मेंद्र सिंह तोमर गुड्डू, मोनू कंसाना, हरिसिंह तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Newsराजनीतिराज्य

सीमा सुरक्षा बल अकादमी उपनिरीक्षक 69 के भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन

ग्वालियर सीमा सुरक्षा बल अकादमी में उपनिरीक्षक (सीधी भर्ती) क्रमांक 69 की भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में 08 प्रशिक्षु महिला उपनिरीक्षक सहित कुल 154 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों ने सीमा सुरक्षा बल अकादमी, अपर महानिदेशक, निदेशक सेवांग नामग्याल को सलामी देते हुये एक शानदार परेड का प्रर्दशन किया। इस परेड के कमाण्डर प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हनी तथा सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों ने मुख्य अतिथि सेवांग नामग्याल के समक्ष देश के संविधान के प्रति एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता को बनाये रखने के लिये अपने आपको समर्पित करने की शपथ ली।
मानसिक सजगता, शारीरिक योग्यता तथा बुद्धि की तीक्ष्णता के आधार पर कर्मचारी चयन आयोग की खुली स्पर्धा के माध्यम से चुने गए इन युवा उप निरीक्षकों में 143 स्नातक, 04 स्नात्कोत्तर स्तर की शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। पास आऊट होने वाले उप निरीक्षक देश के अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते हैं।
इन प्रशिक्षु अधीनस्थ अधिकारियों को 50 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण में शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, युद्ध कौशल, निशानेबाजी, बिना हथियार लड़ने की कला, विधि व कानून, मानवाधिकार अधिनियम, पुलिस की रोजमर्रा की कार्यवाही, आपदा प्रबंधन, मैप रीडिंग, सीमा की निगरानी, आतंकवाद व उग्रवादियों से लड़ने जैसे विषयों के साथ वाहन चलाना, कम्प्युटर प्रशिक्षण, तैराकी, घुड़सवारी और एडवेन्चर ट्रेनिंग का गहन प्रशिक्षण दिया गया है। ट्रेनिंग के दौरान इनके व्यक्तित्व को संवारने, चरित्र निर्माण तथा नेतृत्व क्षमता को विकसित करने पर विशेष कार्यक्रम चलाये गये हैं। ट्रेनिंग के दौरान इन प्रशिक्षुओं को देश के विभिन्न सीमान्तों की सीमाओं का शैक्षणिक भ्रमण (बार्डर टूर) भी करवाया गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सेवांग नामग्याल ने सबसे पहले अजेय प्रहरी/शहीद स्मारक पर जाकर पुष्पचक्र एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। तदोपरान्त वीरांगना लक्ष्मीबाई परेड स्थल पहुँच कर परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अव्वल आये निम्न प्रशिक्षु अधीनस्थ अधिकारियों को ट्राफियां वितरित की।

क्रमांक ट्रॉफी का नाम उपनिरीक्षक (सीधी भर्ती) प्रशिक्षु
1 बेटन ऑफ ऑनर (ऑल राउण्ड प्रथम ) उपनिरीक्षक पवन कुमार
2 विकाश भारद्वाज ट्रॉफी (ऑल राउण्ड द्वितीय) उपनिरीक्षक शिखा नेगी
3 वाधवा ट्रॉफी (निशानेबाजी प्रशिक्षण में प्रथम) उपनिरीक्षक दीनानाथ
4 चंदेल ट्रॉफी (खेल एवम शारिरिक प्रशिक्षण में प्रथम) उपनिरीक्षक अक्षय ढ़ढवालिया
5 नरेश यादव ट्रॉफी (ड्रिल प्रशिक्षण में प्रथम ) उपनिरीक्षक हनी
6 निदेशक ट्रॉफी (आन्तरिक प्रशिक्षण में प्रथम) उपनिरीक्षक जितेश कुमार चौधरी
7 उप्पल ट्रॉफी (बाहरी प्रशिक्षण में प्रथम) उपनिरीक्षक पवन कुमार

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन भाषण में युवा अधीनस्थ अधिकारियों को उनकी शानदार परेड के लिए बधाई देते हुए उनके टर्नआउट, जोश व उच्च दर्जे के प्रर्दशन की सराहना की एवं अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक तथा उनकी प्रशिक्षण टीम को बधाई दी। साथ ही महोदय ने प्रशिक्षु अधीनस्थ अधिकारियों के माता-पिता को अपने बच्चों को देश सेवा में समर्पित करने के लिये धन्यवाद दिया। परेड़ के उपरान्त श्री सेवांग नामग्याल पिपिंग सेरेमनी में प्रशिक्षु अधीनस्थ अधिकारियों और उनके अभिभावकों से भी मिले।

इस दीक्षांत परेड में सीमा सुरक्षा बल अकादमी में पदस्थ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और कार्मिकों के अतिरिक्त प्रशिक्षु अधीनस्थ अधिकारियों के परिवारजन भी शामिल हुये। परेड के समाप्त होने के पश्चात् उपस्थित अभिभावकों तथा दर्शकों के मनोरंजन के लिये शानदार श्वान प्रर्दशन किया गया जिसका सभी दर्शकों ने बहुत आनन्द और लुत्फ उठाया।

Newsराजनीतिराज्य

मकान में हुए धमाके के मलबे में दबे कई लोग, 3 बच्चों सहित 4 लोगों को निकालने के लिये चल रहा रेस्क्यू

मुरैना. इस्लामपुरा में एक मकान में धमाका हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त तेज था कि मकान भराभराकर गिर गया। आसपास के मकान भी चपेट में आ गये। मलबे में कई लोग दब गये।
घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है। खतर मिलते ही प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। रेस्क्यू टीम ने मलबे से एक महिला को बाहर निकाला। वहीं अभी भी 3 बच्चों सहित 4 लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू के चलते पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बन्द कर दी गयी है।
गैस सिलेण्डर से हुआ विस्फोट
जिस घर में यह विस्फोट हुआ है वह निरंजन राठौड़ का है। पहले पटाखे बनाते समय विस्फोट की जानकारी सामने आई थी औरबाद में पुलिस ने बताया कि घर अन्दर रखे सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। पुलिस के अनुसार मकान में पटाखे भी रखे थे। सिलेंडर से पटाखे में आग लगी और पूरा मकान गिर गया। इस विस्फोट में आगे-पीछे के 2-3 मकानों को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने बताया कि मकान में टेंट के सामान के साथ पटाखे रखे थे। वहीं रसोई गैस के सिलेंडर भी रखे थे।
विस्फोट हुए नुकसान की तस्वीरें

जेसीबी से मकान का मलबा हटाकर रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।
जेसीबी से मकान का मलबा हटाकर रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।
विस्फोट इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई।
विस्फोट इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई।
विस्फोट के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।
विस्फोट के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।
जिस मकान में विस्फोट हुआ उसके आसपास के मकान भी टूट गए।
जिस मकान में विस्फोट हुआ उसके आसपास के मकान भी टूट गए।
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर एम्बुलेंस भी पहुंची है।
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर एम्बुलेंस भी पहुंची है।
विस्फोट के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विस्फोट के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
महिला ने बताया कि मलबे में तीन बच्चों समेत चार लोग दबे हुए है।
महिला ने बताया कि मलबे में तीन बच्चों समेत चार लोग दबे हुए है।

एसपी ने कहा-एक महिला को निकाला
मुरैना एसपी समीर सौरभ ने कहा कि सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली थी। एक घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। साथ ही दो-तीन मकानों को भी नुकसान हुआ है। एक महिला को इसमें से निकाल लिया है। विस्फोट किन कारणों से हुआ है, इसकी जांच चल रही है। शाम तक पूरा मामला क्लियर हो जाएगा। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू चल रहा है।
अपर कलेक्टर ने कहा-बारुद की गंध नहीं आ रही
मुरैना के अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद का कहना है कि बारुद की गंध नहीं आ रही है। अगर बारुद होता तो आग भी फैलती। प्रथम दृष्टया सिलेंडर विस्फोट लग रहा है। मलबे में दो से तीन लोगों के दबे होने की संभावना है। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू चल रहा है।
पड़ोसी ने कहा-पटाखों के बारुद में विस्फोट हुआ
इस्लामनगर के जिस मकान में विस्फोट हुआ है उसके पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र गुर्जर का कहना है कि लल्ला राठौर, निरंजन राठौर और उसके पिताजी एकसाथ पटाखे बनाने का काम करते थे। पटाखों के बारुद में विस्फोट हो गया। चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसमें मेरा भी मकान क्षतिग्रस्त हुआ है।

Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बहराइच हिंसा में 23 घरों पर चलेगा बुलडोजर, सुबह कई ने दुकानें खाली की

बहराइच. हिंसा का शनिवार को 7वां दिन है। सड़कों पर अभी भी सन्नाटा छाया हुआ है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। हालांकि अब प्रशासन एक्शन में जुट गया है। रामगोपाल की हत्या में मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर बुलडोजर चल सकता है। इसी घर में भगवा झण्डा लहराने के दौरान के रामगोपाल को गाली मारी गयी थी।
शुक्रवार की रात को पीडब्ल्यूडी की तरफ से महाराजगंज में 23 मकानों पर नोटिस चस्पा किया गया है। इनमें से 20 मुस्लिम और 3 हिन्दुओं के मकान है। प्रशासन ने 3 दिन का समय दिया है। नोटिस का जवाब न मिलने पर बुलडोजर की कार्यवाही हो सकती है। यही वहीं जगह है जहां से मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा की शुरूआत हुई थी।
इधर, जिन घरों -दुकानों में नोटिस चस्पा हुए उनमें से कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान खाली करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि 2 से 3 दिन में हालात सामान्य हो जायेंगे। राहत की बात यह है कि 14 अक्टूबर के बाद आगजनी की कोई घटना नहीं हुई है।
इधर, रामगोपाल की पत्नी रोली केबाद उसके पिता कैलाश मिश्रा ने वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो कार्यवाही की है। उससे संतुष्ट नहीं हूं। जैसे मेरा बेटा मारा गया है। वैसे आरोपियों को मारा जाये। 13 अक्टूबर यानी रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा भड़की थी। शुक्रवार को पुलिस ने 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभी तक कुल 89 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।


बहराइच हिंसा में अब तक 89 आरोपी पकड़े जा चुके हैं
बहराइच हिंसा में शुक्रवार को 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। हरदी थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया गिरफ्तार आरोपियों में अलताफ, अनवर हुसैन, तालिब, नफीस, नौसाद, सलाम बाबू, गुलाम यश, अनवार अशरत, मो. एहशान, मो. अली, दोस्त मोहम्मद, मो. जाहिद, शुद आलम, मो. इमरान, जीशान, आदिल, रिजवान, फुलकान, इमरान, शमशुद्दीन, मेराज, आमीर, शाहजादे, मो. मौसीन, शहजादे और सलमान शामिल हैं।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş