राजनीति

Newsमप्र छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

रात 3 बजे पुलिस ने दबोचे 27 जुआरियों से नगद सहित 17 लाख रूपये से अधिक का सामान जब्त

दतिया. शहरी क्षेत्र में बड़े लेवल पर संचालित हो रहे जुआ के एक अड्डे को पुलिस ने तहत नहस कर दिया है, आधी रात को पुलिस ने उनाव रोड़ स्थित एक मकान में दविश देकर 27 जुआरियों समेत 17 लाख 84 हजार रूपये से ज्यादा का माल बरामद किया और पकड़े गये आरोपी ताश के पत्तों से खेलते हुए हार जीत का दाव लगा रहे थे। पकड़े गये लोगों को जुआं की ऐसी लत है कि 4 पहिया वाहनों से झांसी, ग्वालियर, डबरा और भिंड से सिर्फ जुआ खेलने के लिये दतिया आते थे।
संभवतः यह पहला मौका है जब जुआं की कार्यवाही में शहरी इलाके में पुलिस को इतनी अधिक रकम बरामद की है। जुए पर की कार्यवाही को लेकर अल सुबह तक देहात थाने में भीड़ रहीं है। खबर मिलते ही दतिया एसडीओपी प्रियंका मिश्रा पुलिस टीम के साथ उनाव रोड पर स्थित बृजेन्द्र कमरिया के मकान को रात 3 बजे चारों ओर से घेर लिया था। घेराबंदी कर टीम घर में घुंसी तो वहां नोटों की गड्डियां पड़ी मिली और कमरे में मौजूद लोग ताश के पत्तों के साथ हार जीत पर दांव लगाते मिले जिन्हें पुलिस ने दबोचा है।
2 लाख से अधिक नकदी भी की जब्त
पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़ाए गए 27 आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 लाख 4 हजार रुपए नकदी बरामद की है। इन पैसों की गड्डी से आरोपी ताश पत्ते के खेल में हार जीत का दांव लगा रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने 16 मोबाइल, 3 स्कूटी, 8 मोटरसाइकिल, एक बुलेरो कार जब्त की है। इन सभी की कीमत मिलकर कुल 17 लाख 84 हजार 100 रुपए आंकी गई है।
ये जुआड़ी पकड़े
विनय प्रताप पिता राधाचरण गुर्जर निवासी ग्राम सकीं, पंकज पिता पेज सिंह दांगी निवासी ग्राम दरियापुर, विजय पिता उत्तम डांगी निवासी बुंदेला कॉलोनी, इरफान पिता मुन्ना खान निवासी अंदर बस्ती इंदरगढ़, आशु पिता मुन्ना खान निवासी अंदर बस्ती इंदरगढ़, उमाशंकर पिता मुन्नीलाल सेन निवासी ग्राम जूनियर, संदीप पिता कमल किशोर शर्मा निवासी हजीरा ग्वालियर, प्रदीप पिता मुन्ना लाल यादव निवासी ग्राम बिसनरी, धर्मेंद्र पिता मुन्नालाल साबरी निवासी भिंड, धीरेंद्र पिता रामवीर शर्मा निवासी चुनार फाटक, अखिलेश पिता देवी शरण श्रीवास्तव निवासी पंचशील नगर, प्रकाश पिता दौलत राम सिंधी निवासी डबरा, सज्जन पिता कौशल दांगी निवासी ग्राम सिधवारी, सत्यवीर पिता अखिलेश यादव निवासी हनुमानगढ़ी, राजकुमार उर्फ राजू पिता कैलाश नारायण रावत निवासी मानिकपुर कॉलोनी, बृजेंद्र पिता नवाब सिंह रावत निवासी ग्राम खीरका, कमल सिंह पिता राम सिंह कुशवाह निवासी ग्राम पहाड़ी, नीलू पिता प्रीतम सिंह यादव निवासी कामद रोड इंदरगढ़, सत्येंद्र पिता जगदीश शर्मा निवासी ग्राम बड़ोंनकला, सुरेंद्र पिता पर्वत यादव निवासी लक्ष्मणपुरा, इमरान उर्फ किट्टू खान पिता जमील खान निवासी झांसी, उमेश पिता मनोज तिवारी निवासी मतानपुर मोहल्ला इंदरगढ़, आशु पिता दयाल गडरिया निवासी होलीपूरा, केशव पिता गिरवर सिंह यादव निवासी ग्राम हिनोतिया, राहुल पिता सतीश गुप्ता निवासी अंदर बस्ती इंदरगढ़, शिवम पिता मीनू शर्मा निवासी बड़ोंनकला, मलखान पिता उत्तम सिंह यादव निवासी पंजाब नेशनल बैंक के पास दतिया।

Newsराजनीतिराज्य

ग्वालियर में जेबी मंघाराम इंडस्ट्री बढ़ायेगी निवेश

ब्रिटानिया वेफर बिस्किट बनाने वाली उत्तर भारत की पहली यूनिट बनेगी ग्वालियर की यह इकाई
ग्वालियर अगस्त माह में आयोजित हुई रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव में किए गए वायदे के अनुरूप जेबी मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ग्वालियर में निवेश बढ़ाने जा रही है। इस सिलसिले में जेबी मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने कलेक्टर रुचिका चौहान से मुलाकात कर उन्हें निवेश के बारे में जानकारी दी। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का हिस्सा बन चुकी मंघाराम कंपनी के प्रबंधन ने जानकारी दी कि ब्रिटानिया उत्तर भारत में ग्वालियर स्थित अपनी इकाई में वेफर बिस्किट निर्माण के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है। ब्रिटानिया इस बिस्किट का निर्माण अभी केवल दक्षिण भारत में करती है। वेफर बिस्किट बच्चों के सबसे पसंदीदा बिस्किट में शामिल हैं।
मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ग्वालियर इकाई में होने जा रहा नया निवेश महिलाओं के लिये समर्पित रहेगा अर्थात वेफर बिस्किट निर्माण का काम पूरी तरह महिला विंग करेगी। इससे ग्वालियर अंचल की महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण होगा। उनके परिवारों में भी खुशहाली आयेगी। कलेक्टर ने मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन को आश्वस्त किया कि राज्य शासन व जिला प्रशासन से उन्हें फैक्ट्री के विस्तार में हर संभव मदद उपलब्ध कराई जायेगी।
कर्मचारियों का भी बीमा करायेगी जेबी मंघाराम फैक्ट्री
ग्वालियर में निवेश बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन से चर्चा के लिये कलेक्ट्रेट पहुँचे जेबी मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन से कलेक्टर ने कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य बीमा सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा। फैक्ट्री प्रबंधन ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया और कहा कि ग्वालियर की जेबी मंघाराम फैक्ट्री में आउटसोर्स से लगभग 700 से 800 कर्मचारी काम करते हैं। इन सभी के स्वास्थ्य व टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम कंपनी भरेगी, जिससे सभी का बीमा हो सके।

Newsराजनीतिराज्य

सड़क पर दौडती स्कूटी में लगी आग, छात्रों ने कूंदकर बचाई जान

ग्वालियर. सड़क पर दौड़ती स्कूटी में अचानक धू-धू कर जलने लगी। स्कूटी में आग लगता देख उसमें सवार दोनों छात्रों ने कूंदकर अपनी जान बचाई, आग इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के बाद पहुंची, घटना मंगलवार की बताई जा रही है। आसपास के घरों में मौजूद लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया जा सका। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। आग स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने के चलते लगी है।
क्या है मामला
शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महल गांव संस्कार स्कूल के पास मंगलवार सुबह स्कूटी क्रमांक MP07 S 7239 पर सवार होकर दो छात्र स्कूल जा रहे थे, तभी अचानक स्कूटी से धुआं निकालने लगा। स्कूटी से धुआं निकलता देख छात्रों ने स्कूटी को सड़क किनारे खड़ा कर जैसे ही डिग्गी खोली उससे आग की लपटें निकलने लगी। कुछ ही देर में तेज आग की लपटों से स्कूटी जलकर खाक हो गई। स्कूटी पर रखा छात्र का स्कूल बैग भी जल गया। सड़क पर जलती स्कूटी को देखकर राहगीरों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग बुझने तक दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने स्कूटी पर धूल मिट्टी और पानी डालकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड अधिकारी बोले
फोन पर सूचना मिली थी कि सड़क पर एक स्कूटी में अचानक आग लग गयी है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी रवाना होने से पूर्व ही वहां मौजूद लोगों ने स्कूटी में मिट्टी और पानी से आग बुझा दी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
डॉ. अतिबल सिंह यादव, फायरब्रिगेड अधिकारी

Newsराजनीतिराज्य

उपचुनाव-संघ प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘‘मथुरा मंथन’’ में क्या हुई बात?

लखनऊ. उत्तरप्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिये नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। सूबे की राजनैतिक तापमान अब चुनावी हो चला है। इस चुनावी माहौल में सियासी तपिश बढ़ा दी है। एक मुलाकात ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वायंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की मथुरा में मुलाकात हुई है। औपचारिक रूप से इस मुलाकत को लेकर यही कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी ने संघ प्रमुख को महाकुम्भ में आने का न्योता दिया है। 45 मिनट तक चली इस मुलाकात के बीच बात क्या बस महाकुंभ के न्यौते तक ही सीमित रहीं?
बन्द कमरे में हुई मुलाकात
उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की संघ प्रमुख के साथ यह मुलाकात लगभग 45 मिनट तक चली। बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में में सूत्रों के अनुसार सूबे की राजनीति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की संघ प्रमुख से मुलाकात के बीच उपचुनाव में संघ से जुड़े स्वयंसेवकों के उपयोग को लेकर बात हुई है। दोनों नेताओं ने संघ से मिलने वाले फीडबैक पर भी चर्चा की। सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख ने सीएम योगी को आश्वस्त किया है कि स्वयं सेवक संघ हरियाणा की तर्ज पर यूपी उपचुनाव में भी भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और पूरी मदद करेंगे।
संघ और भाजपा के बीच कम हो रही खटास
हरियाणा के हालिया चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत के साथ भाजपा इतिहास रचने में कामयाब रही तो इसके पीछे संघ की सक्रिय भूमिका को क्रेडिट दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि ऐसे नतीजे संघ के कंधे से कंधा मिलाकर चलने की वजह से आ पाये। अब संघ और भाजपा के रिश्तों में 2024 के आम चुनाव से पूर्व आई खटास कम होती नजर आ रही है।
गौरतलब है कि 2024 के नतीजे के तत्काल बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत गोरखपुर के प्रवास पर थे। उस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की संघ प्रमुख से गुपचुप मुलाकात की खबरें आयी थी। हालांकि तब इसकी पुष्टि किसी ने भी नहीं की थी। यह मान लिया गया था कि संघ प्रमुख और यूपी के सीएम की गोरखपुर में कोई औपचारिक मुलाकात नहीं हुई है। अब सीएम योगी की इस मुलाकात को इस नजरिये से भी देखा जा रहा है कि संघ-भाजपा और योगी के बीच ‘‘ऑल इज वेल’’ है।

Newsराजनीतिराज्य

पुलिस की सजगता से किलागेट स्थित HDFC के ATM तोड़कर कैश लूटने का प्रयास विफल

ग्वालियर. थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने एचडीएफसी के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। सिक्योरिटी कंपनी ने सीसीटीवी में देख पुलिस को खबर दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश भाग निकले। घटना ग्वालियर थाना इलाके के किला रोड स्थित किलागेट चौराहे पर सोमवार की रात की है। मंगलवार की रात को मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद यह घटना सार्वजनिक हुई है।
किलागेट चौराहे पर एचडीएफसी बैंक का ATM है। सोमवार रात करीब 2 बजे मुंबई में सिक्योरिटी कंपनी को ATM में एक नकाबपोश इंटर होते हुए दिखा। नकाब लगा होने के चलते कंपनी के कर्मचारी अलर्ट हुए और नजर रखना शुरू कर दिया। अंदर पहुंचने के कुछ देर बाद उसने मशीन को तोड़ना शुरू कर दिया। युवक की हरकत देखते ही कंपनी कर्मचारियों ने इसकी सूचना ग्वालियर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हुई और रात्रि गश्त में निकले अफसरों को बदमाश को पकड़ने के निर्देश दिए।
चैकिंग प्वॉइंट लगाकर पकड़ने किया प्रयास
मुंबइई से मैसेज और बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज आने पर कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल ही यह फुटेज रात गश्त में निकले अधिकारियों को उपलब्ध कराये। जिससे शहरभर में पुलिस अलर्ट हो गयी और जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट लगाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया। मामले का पता चलते ही गश्त पर निकले टीआई बहोड़ापुर जितेंद्र सिंह तोमर, एफआरवी ग्वालियर, पड़ाव, हजीरा मोबाइल मौके पर पहुंची और पुलिस का सायरन सुनते ही ATM तोड़ रहे बदमाश भाग निकले।

Newsराजनीतिराज्य

नियमों का उल्लंघन करने वाले ई.रिक्शा के खिलाफ यातायात पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

बिना कलर कोडिंग और बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे 39 ई.रिक्शा के खिलाफ
ग्वालियर . यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये दो शिफ्टों में ई.रिक्शा का संचालन किया जाने का निर्णय हाल ही में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया था। शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिये यातायात पुलिस के अधिकारियों को जिला सड़क सुरक्षा समिति में लिए गए निर्णय के अनुसार शहर में दोपहर 03 से रात्रि 03 बजे तक पीली पट्टी के पंजीकृत ई.रिक्शा एवं रात्रि 03 से दोपहर 03 बजे तक ब्लू पट्टी के पंजीकृत ई.रिक्शा को दो शिफ्टों में नियमानुसार संचालन कराये जाने के निर्देश दिये गये।
डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान द्वारा यातायात के समस्त थाना प्रभारियों को अपने.अपने क्षेत्र में रेण्डम चेकिंग कर बिना रजिस्ट्रेशन के ई.रिक्शाए बिना कलर कोडिंग के ई.रिक्शा एवं शिफ्ट का उल्लंघन करने वाले ई.रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर चालानी कार्यवही करने हेतु लगाया गया। आज यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में ई.रिक्शा चालकों के खिलाफ की गई कार्यवाही के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर कुल 119 ई.रिक्शा को पकड़ा गया। जिसमें यातायात थाना कम्पू द्वारा बिना कलर कोडिंग के चल रहे 10 ई.रिक्शा तथा बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे 09 ई.रिक्शा के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार यातायात थाना मध्य द्वारा बिना कलर कोडिंग के चल रहे 05 ई.रिक्शा तथा बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे 06 ई.रिक्शा एवं बिना नम्बर के संचालित हो रहे 09 ई.रिक्शा के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस द्वारा आज की गई कार्यवाही के दौरान कुल 39 ई.रिक्शा चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई है। यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा सभी ई.रिक्शा चालकों से कलर कोडिंग के अनुसार अपनी शिफ्ट में चलने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वाले ई.रिक्शा चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जाएगी।

Newsराजनीतिराज्य

वकीलों का दावा-विकास यादव को बनाया गया बलि का बकरा, ,खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या में साजिश

नई दिल्ली. खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपों से घिरे पूर्व रॉ अधिकारी विकास यादव ने वकीलों ने बड़ा दावा किया है। विकास यादव को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपहरण और हत्या के मामले में लगभग 10 माह पहले गिरफ्तार किया था। अमेरिका में यादव पर आरोप तय किये गये है। इसको लेकर अब विकास यादव के वकीलों का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि विकास यादव को अंर्तराष्ट्रीय राजनीति में बलि का बकरा बनाया जा रहा है।
विकास यादव के वकील आरके हांडू और आदित्य चौधरी ने कहा है कि उनके खिलाफ लगाये गये आरोपों में कोई सच्चाई नहीं और उन्हें अंर्तराष्ट्रीय राजनीति में में बलि का बकरा बनाया जा रहा है। वकीलों ने कहा है कि आरोपों को सुनकर विकास यादव स्तब्ध रह गये थे। विकास यादव को इन आरोपों के बारे में पता चला। उन्होंने दावा किया है कि विकास यादव कभी देश से बाहर नहीं गये। उन्होंनें कभी विदेश यात्रा नहीं की है। उनके खिलाफ लगाये गये आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। यह भारत और भारतीय सरकार के खिलाफ एक साजिश है।

Newsराजनीतिराज्य

वाहन चेकिंग के दौरान पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट मोटर साइकिल के चालक पर 22000 रुपये का जुर्माना

बुलेट के आगे नम्बर प्लेट पर नम्बर की जगह सरपंच लिखा था और पीछे जाति लिखी थी।

ग्वालियर – त्यौहार के मद्देनजर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में वाहनों की पैदल भ्रमण कर वाहनों की आकस्मिक चेकिंग कर असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया। अधीनस्थ समस्त थानों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रेंडम चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।
सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के नेतृत्व में झांसीरोड निरीक्षक मंगल सिंह पपोला एवं थाना बल की पुलिस टीम क्षेत्र में त्यौहार के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु पैदल भ्रमण कर रहे थे। दौराने भ्रमण पुलिस टीम को नाका चन्द्रवदनी बड़े पुल के पास एक बुलेट मोटर साइकिल पटाखे की तेज आवाज निकालते हुए निकली, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोका गया तो बुलेट मोटर साइकिल के आगे नम्बर प्लेट पर नम्बर की जगह सरपंच लिखा मिला और पीछे नम्बर की जगह जाति लिखी हुई थी। जिस पर से आशीष शर्मा के द्वारा उक्त बुलेट मोटर साइकिल का न्यायालय का चालान बनाया गया जिसे कोर्ट मुंशी आरक्षक सतेंद्र गुर्जर ने न्यायालय में चालान पेश किया। न्यायालय के अनुसार 22000- रुपये का अर्थदंड उक्त बुलेट चालक पर किया गया और बुलेट का साइलेंसर बदलकर नम्बर प्लेट सहित वाहन को चालक अंकेश बघेल को हिदायत देकर सुपुर्द की गई। ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार अनाधिकृत हूटर लगे वाहन, सही नम्बर प्लेट न होना, काली फिल्म आदि के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Newsराजनीतिराज्य

दिनदहाड़े महिला को वाले बदमाशों से लूटी रकम सहित गिरफ्तार

ग्वालियर। फरियादिया श्रीमती कृष्णा राठौर द्वारा थाना हजीरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 नवम्बर को वह गोला का मन्दिर सांची डेयरी के पास जनास्मोल फाइनेंस बैंक से लोन के कुल 49000 रुपये निकाल कर अपने भाई मुकेश साहू के साथ स्कूटी पर बैठकर पॉलीथिन मंे पैसे रखकर घर की तरफ जा रही थी, जैसे ही हम लोग बिरला नगर चौराहे के आगे जेसी मिल कॉलेज के सामने पहुंचे तभी पीछे से एक सफेद रंग की एक्टिवा पर दो लोग मेरा पीछा करते हुये आए और अपनी एक्टिवा को हमारी गाड़ी के सामने लगा दी, पीछे वाले लड़के ने चाकू से मुझे डराते हुए मेरे हाथ से पैसांे की पन्नी लूट कर हजीरा चौराहे की तरफ भाग गये है।
तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना में वांछित एक आरोपी आकाश माहौर पुत्र महेश माहौर उम्र 28 साल नि. सेवा नगर नूरगंज ख्वाजा नगर किलागेट थाना ग्वालियर, को 22 अक्टूबर को ख्वाजा कानून दरगाह के पास से धरदबोचा। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी आकाश माहौर से लूटी गई रकम में से 3200 रूपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की एक्टिवा एवं एक खटकेदार चाकू बरामद किया गया।
शेष लूटी गई रकम उसके द्वारा अपने दूसरे साथी के पास होना बताया तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि बहोडापुर थाना क्षेत्र से 10 अक्टूबर को स्वयंवर गार्डन के बाहर रामाजी की पुलिया के पास से चोरी करना बताया है। जिसके संबंध में थाना बहोड़ापुर से सम्पर्क किया गया तो जानकारी मिली की उक्त एक्टिवा थाना बहोडापुर है। पकडे गये आरोपी आकाश माहौर की निषादेही पर उक्त लूट के वंाछित दूसरे आरोपी दिनेश जाटव की तलाष की गई तो पुलिस टीम द्वारा दिनेश जाटव पुत्र मुकेश जाटव उम्र 20 साल नि. रमटापुरा नं. 02 मिलन गार्डन के पास मन्दिर के सामने किलागेट थाना ग्वालियर, जिला ग्वालियर को उसके घर से धरदबोचा और लूटी गई शेष रकम 15 हजार रूपये को उसके कब्जे से जप्त किया गया। थाना हजीरा पुलिस द्वारा उक्त लूट की घटना का महज 12 घंटे के अन्दर पर्दाफाष कर आरोपियों को पकड़ा जाकर लूटा गया मषरूका 47 हजार रूपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा और चाकू को जप्त किया गया।

Newsराजनीतिराज्य

हुरावली तिराहे के समीप एक वाहन से 24 डलिया मावा जब्त, मावा के नमूने लेकर जाँच के लिए भेजे

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई

ग्वालियर – खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शहर में मिठाई व खान-पान की दुकानों से नमूने लेकर लगातार जाँच कराई जा रही है। साथ ही शहर में बाहर से आ रहे मावा पर भी खास नजर रखी जा रही है। इस कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने हुरावली तिराहे से मावा लेकर गुजर रहे एक वाहन को रोककर जाँच की। इस वाहन में मावा की 24 डलियाँ पाई गईं। इस मावा के नमूने लिए गए। साथ ही विधिवत जब्त करने की कार्रवाई की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली सूचना के आधार पर हुरावली तिराहे के समीप स्थित पहाड़ी मार्ग पर एक वाहन जाँच के लिये रोका गया। वाहन चालक के ड्रायवर ने बताया कि वह भिण्ड जिले के मौ कस्बे में स्थित राधेश्याम डेयरी से 24 डलियाँ मावा लेकर आया है और मोर बाजार में बेचने के लिये जा रहा है। जाँच के दौरान मावा मालिक राधेश्याम भी वहाँ पहुँचा। मावा मालिक की मौजूदगी में मावा के चार नमूने जाँच के लिये प्राप्त किए गए। साथ ही 24 डलियों में भरा लगभग 2 लाख 29 हजार रूपए कीमत का करीबन 954 किलोग्राम मावा नियमानुसार जब्त किया गया। कार्रवाई के लिये गई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वश्री एस के शर्मा, बृजेश कुमार शिरोमणि, गोविंद नारायण सरगैंया व सतीश धाकड़ शामिल थे।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet amkbet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet