राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

लायंस क्लब इंटरनेशनल सेवा सप्ताह पुस्कार समारोह के साथ संपन्न

ग्वालियर. पिछले दिनों सेवा सप्ताह लायंस क्लब इंटरनेशनल ‘‘अनमोल खुशियां’’ के सम्पन्न होने पर आयोजित सप्ताह पुरस्कार समारोह एक निजी होटल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब द्वारा सेवा सप्ताह में की गयी बेहतर सेवाओं के लिये सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रान्तपाल सुनील अरोरा, जीएल भोजवानी, आलोक अग्रवाल, अशोक ठाकुर, अंजना जैन, राका पाठक, सुनील गोयल तथा अनुपम तिवारी, अजय चौपड़ा, अजय चौपड़ा, रूचिता गोयल, मीनाक्षी गोयल, रानी अग्रवाल रहें।
फिल्म मेकर विनीत पंक्षी ने अपने रचनायें सुनाकर सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। गोविंद देवरा, आईएमए सचिव डॉ. स्नेहलता दुबे, डॉ. प्रमोद पहारिया, श्वेता महेश्वरी, ऋतु महाना, रूस्तम कौराव, योगेन्द्र पहारिया, वीरेन्द्र गुप्त सुधीर गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।

Newsराजनीतिराज्य

उद्भव उत्सव में निकाले गये कार्निवाल मे रंग-बिरंगे परिधान में थिरके कलाकार

ग्वालियर. मंगलवार की शाम 5 बजे 19वां उद्भव इंटरनेशनल डांस फेस्टीवल में देश विदेश के कलाकारों ने मेडीकल ऑडिटोरियम से लेकर जीवाजी क्लब के बीच रंग-बिरंगे परिधान में डांस की प्रस्तुतियां दी। इसमें 4 दिन तक नीदरलैण्ड, बुल्गारिया, किर्गिस्तान, आर्मेनिया, श्रीलंका और भारत के 50 से अधिक टीम शामिल थी। कार्निवाल में 150 से अधिक कलाकार अपने देश की लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

डांस फेस्टीवल के तहत मंगलवार को ग्वालियर के मेडीकल ऑडिटोरियम से डांस कार्निवाल निकाला गया जोकि जीवाजी क्लब में कार्यक्रम का शुभारंभ बुल्गारिया के राजदूत यानकोव निकोलाय की मौजूदगी में शुभारंभ किया गया। मंगलवार की दोपहर 5 बजे कार्निवाल निकाला गया। कार्निवाल में देशी -विदेशी कलाकार अपने देश की पारंपरिक परिधान में लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी।

Newsराजनीतिराज्य

100 मीटर तक घसीटा कार ड्रायवर ने सिपाही को, बोनट पर लटका सिपाही

हादसे के बाद भी सिपाही उसी पॉइंट पर अपनी ड्यूटी करते हुए।

ग्वालियर. माधवनगर चौराहे पर चल रही यातायात पुलिस की चैकिंग तैनात पुलिस के सिपाही को टक्कर मारने और फिर लगभग 100 फीट तक कार से घसीटने का मामला सामने आया है। यह घटना 4 दिन पहले माधवनगर चौराहे की है। लेकिन सिपाही के साथ हुई घटना का वीडिया ेअब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में एसपी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही का आदेश दिया और आरोपी कार चालक की तलाश के निर्देश दिये है।
सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पुलिस ने झांसी रोड थाने में सिपाही की शिकायत पर बिना नम्बर वाली लाल रंग की कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है कुछ दिन पूर्व ही इन्दौर में भी इसप्रकार की घटना हुई थी जो काफी चर्चित रही थी उस घटना में भी आरोपी कार चालक ग्वालियर का ही रहने वाला था। लेकिन इस मामले को 4 दिन तक सिपाही का पुलिस महकमा ही दबाने की कोशिश कर रहा था।
घटना है 10 अक्टूबर की
गुरूवार 10 अक्टूबर को शहर के झांसी रोड यातायात थाने में तैनात सिपाही बृजेन्द्र सिंह 10 अक्टूबर की शाम 5 बजे माधवनगर चौराहे पर वाहनों की चैकिंग कर रहा था। उनके साथ एएसआई सतीश सुधाकरन और सैनिक राकेश भी तैनात था। शाम होते ही वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी थी। तभी एजी ऑफिस पुल की तरफ से बिना नम्बर की लाल रंग की कार आती हुई दिखाई दी। सिपाही बृजेन्द्र सिंह ने कार चालक को रूकने का इशारा किया। लेकिन कार ड्रायवर ने रूकने के बजाय गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और उसने सिपाही को टक्कर मार दी जिससे सिपाही बोनट पर गिर गया। इसके बावजूद कार चालक ने गाड़ी रोकी और सिपाही को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया।

Newsराजनीतिराज्य

गार्डन होम्स के फ्लैट में मिली मां-बेटी लाश, सीसीटीवी में दिखे 2 संदेही

दोनों शवों को चादर में समेटकर पुलिसकर्मी एंबुलेंस तक ले गए। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित गार्डन होम्स के फ्लैट में मां -बेटी की हत्या कर दी गयी। दोनों के शव मंगलवार की सुबह 11 बजे बेडरूम में मिले। बेडरूम का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। पुलिस ने गला घोंटकर या तकिये से मुंह दबाकर हत्या की आशंका व्यक्त की है।
72 वर्षीय इंदूपुरी और उनकी 57 साल की बेटी रीना भल्ला गार्डन होम्स सिटी अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 322 में रहती थी। मंगलवार को हाउसमेड वहां पहुंची । दरवाजा खुला हुआ था। अन्दर का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गयी। मां का शव बेड पर और बेटी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी। आईजी अरविंद सक्सैना, एसपी धर्मवीर सिंह, फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो 2 युवक सीढि़यों से उतरते नजर आ रहे है। पुलिस शेष स्पॉट पर भी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि कोई सुराग पुलिस को हाथ लग सके।

गार्डन होम्स सिटी अपार्टमेंट, जहां फ्लैट में मां-बेटी की लाश मिली है।
पहले बेटी फिर मां की हत्या की
पुलिस ने बताया कि ​सोसाइटी के बाहर इनकी किराना दुकान है। रविवार शाम 4 बजे दुकान बंद करने के बाद वह घर पहुंच गई थीं। इसके बाद हत्या करने वाले अंदर पहुंचे। घटनास्थल देखकर ऐसा लगता है कि हमलावरों ने सबसे पहले रीना पर हमला किया। बचने के लिए उसने संघर्ष किया।
इस दौरान वह बेड से नीचे गिरी और माथे पर चोट लगी। यहां बदमाशों ने गला दबाकर या तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बेड पर यह सब देख रही बुजुर्ग मां इंदु पुरी की हत्या की गई। हत्या के बाद बदमाशों ने घर में रखे गहनों और अन्य सामान को खंगाला है।
अक्सर दरवाजा खुला रहता था
रीना सोसाइटी के बाहर अपनी किराना शॉप में शाम को 4 से 5 बजे तक रहती थीं, इसके बाद घर पर समय देती थीं। ग्रॉसरी शॉप पर तीन से चार लड़के काम करते हैं, जो टाउनशिप और आसपास की मल्टी में होम डिलीवरी करते हैं। रविवार शाम करीब 4 बजे रीना अपने घर पहुंच गई थीं, लेकिन उसके बाद किसी ने उनके घर कोई हलचल नहीं सुनी। मंगलवार सुबह जब उनकी मेड काम के लिए पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था। वह घर से भी ग्रॉसरी की होम डिलीवरी देती थीं। इसलिए अक्सर दरवाजा खुला रहता था। जब मेड अंदर पहुंची तो मंजर दिल दहला देने वाला था। लाशें पड़ी थीं और बेडरूम में सामान बिखरा हुआ था।

पुलिस दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लेकर गई।गार्डन होम्स सिटी अपार्टमेंट, जहां फ्लैट में मां-बेटी की लाश मिली है।

ग्रॉसरी शॉप चलाती थीं, पैसे की कमी नहीं थी पुलिस के मुताबिक रीना भल्ला का हंसता-खेलता परिवार था। किसी चीज की कोई कमी नहीं थी। गार्डन होम्स के फेज दो में डेली नीड्स के नाम से इनकी शॉप है। इस दुकान में दोनों व्यस्त रहती थीं। सोसाइटी के ज्यादातर लोग रोजमर्रा की जरूरत का सामान इनकी दुकान से ही खरीदते थे।

Newsराजनीतिराज्य

विद्यार्थी भावी जीवन में निरंतर सीखने की भावना जागृत रखें – राज्यपाल

पद्मभूषण डॉ. विजय पी. भटकर व डॉ. नरेन्द्र नाथ लाहा मानद उपाधि से सम्मानित
दीक्षांत समारोह में 126 गोल्ड मैडल, 297 पीएचडी एवं 397 स्नातकोत्तर उपाधियाँ प्रदान की गईं
ग्वालियर – राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विद्यार्थी भावी जीवन में निरंतर सीखने की भावना जागृत रखें और “अन-लर्निंग, रि-स्किलिंग व अप-स्किलिंग” पर विशेष ध्यान दें। साथ ही यह संकल्प लें कि जीवन के उतार-चढ़ाव और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आदर्शों, ज्ञान और आचरण के उच्चतम प्रतिमानों का निष्ठा के साथ पालन करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल ने यह बात जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कही। उन्होंने गोल्ड मैडल व उपाधियाँ प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावक व गुरुजनों को बधाई दी एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह मंगलवार को अटर बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता एवं नालंदा विश्वविद्यालय बिहार के चांसलर पद्मभूषण डॉ. विजय पी. भटकर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अविनाश तिवारी, कुलाधिसचिव प्रो. डीएन गोस्वामी, कुल सचिव अरूणसिंह चौहान एवं कार्य परिषद के सदस्यगण मंचासीन थे। दीक्षांत समारोह में पद्मभूषण डॉ. विजय पी. भटकर को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि और साहित्यकार व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र नाथ लाहा को डीलिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षण सत्र 2022-23 व 2023-24 के 81 विद्यार्थियों को 126 गोल्ड मैडल, 297 विद्यार्थियों को पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलोसपी) एवं 397 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर उपाधियाँ प्रदान की गईं। विश्वविद्यालय की प्रतिभावान छात्रा सुश्री अंकिता मिश्रा को 4 एवं सुश्री त्रिपर्णा बारिक को 3 गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया।
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत कार्यक्रम सदैव से हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। प्राचीन काल में गुरुकुल शिक्षा में अध्ययन के समापन के बाद घर वापस लौटने के लिये समावर्तन संस्कार होता था। आधुनिक दीक्षांत समारोह उसी का एक रूप है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से समर्थ, सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत बनाने के लिये भावी पीढ़ी को मति, गति और दिशा निर्धारण करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों को सौंपी है। विश्वविद्यालयों से अपेक्षा है कि शिक्षा के इस मंदिर में विद्यार्थियों को ज्ञान, विज्ञान के साथ-साथ बौद्धिकता और संस्कारों के समन्वय की सीख भी दें। हर विधा के विद्यार्थियों को शोध व नवाचारों को समझने और अपनाने का अवसर भी विश्वविद्यालय में मिले।
मुख्य अतिथि पद्मभूषण डॉ. विजय पी. भटकर ने दीक्षांत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे विश्वविद्यालय देश को महान बनाते हैं। खुशी की बात है कि जीवाजी विश्वविद्यालय “मेक द नेशन” के पथ पर चलकर देश को महान बनाने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहा है। हमारी कामना है कि यह विश्वविद्यालय विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय का रूप लेकर नॉलेज बेस्ड इंडिया के निर्माण में अपना अहम योगदान दे। डॉ. भटकर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मैडल व उपाधियाँ प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या अधिक है। इससे निश्चित ही महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को बल मिलेगा।
कुलगुरू प्रो. अविनाश तिवारी ने दीक्षांत उपदेश दिया एवं गोल्ड मैडल व उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। डॉ. नरेन्द्र नाथ लाहा ने मानद डीलिट् उपाधि प्रदान करने के लिये जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया और यह उपाधि अपने माता-पिता को समर्पित की। राज्यपाल  ने आठ विभागों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा मिलने पर दी बधाई
फास्ट फूड की बजाय मिलेट्स को प्राथमिकता दें विद्यार्थी
ज्यपाल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। पूरी नींद लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। साथ ही पिज्जा, बर्गर इत्यादि फास्ड फूड की बजाय मिलेट्स (मोटे अनाज) से बने व्यंजनों को अपने भोजन का हिस्सा बनाएँ।

Newsराजनीतिराज्य

बाइक सवार 3 दोस्तों पर फायरिंग, बीच में बैठे युवक की गर्दन में फंसी गोली, बदमाशों ने 4 राउंड फायर किये थे

दतिया. सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे मोटरसाईकिल सवार से 3 दोस्तों का पहले बदमाशों ने पीछा किया और फिर रास्ता रोककर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली बीच में बैठे युवक के कंधे को चीरते हुए गर्दन में जाकर फंस गयी। घटना बड़ौनी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग, वेयर हाउस की है।
बड़ौनी कस्बा निवासी 18 वर्षीय लालू यादव पिता पुष्पेन्द्र यादव 17, अपने 2 दोस्त नितेश चौहान औरे छोटू राजा के साथ दतिया से वापिस गांव लौट रहा था। रास्ते में बड़ौनी रोड रेलवे क्रॉसिंग, वेयर हाउस के बाइक सवार 3 बदमाशों ने रास्ता रोका और फायरिंग कर घटनास्थल से भाग गये। एक गोली लालू की गर्दन में जाकर फंस गयी, उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
घायल लालू के अनुसार वह दतिया से वापिस अपने गांव लौट रहा था। छोटू गाड़ी डाªइव कर रहा वह बीच में बैठा था और पीछे नीतेश चौहान, रास्ते में धंेयर कौशिक, अभिराज राजा परमार और मधुर पांडा ने रास्ता रोका और बिना कुछ बात करें सीधे फायरिंग कर दी। वहीं मामले को लेकर दतिया एसपी ने जांच के निर्देश दिये हैं।
बदमाशों ने एक के बाद एक 4 राउंड फायर किए
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बदमाशों ने एक के बाद एक चार राउंड फायर किए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बडोनी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्य

भारत की कनाड़ा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही उच्चायुक्त सहित 6 राजनायिक निष्कासित, 19 अक्टूबर तक देश छोड़ना होगा

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने राजदूत को कनाडा से बुलाया, कहा- वहां उनकी सुरक्षा का भरोसा नहीं|विदेश,International - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. भारत ने कनाडा के राजनायिकों को निष्कासित कर दिया है और उन्हें शनिवार 19 अक्टूबर की रात 12 बजे से पहले भारत छोड़ने के लिये कहा गया है। कनाडाई अधिकारियों का कहना है कि हमारे नेशनल टास्कफोर्स और अन्य जांच के जरिये आरसीएमपी ने कई सबूत प्राप्त किये है। भारत ने कनाड़ा के जिन राजनायिकों को निष्कासित किया है हमारे एक्टिव उच्चायुक्त स्टीवर्ट रॉस व्हीलर, डिप्टी पैट्रिक हेवर्ट, फर्स्ट सेक्रेटरी बैरी कैथरीन जोली, फर्स्ट सेक्रेटरी लैन रॉस डेविड ट्राइट्स, फर्स्ट सेक्रेटरी एडम जेम्स, फर्स्ट सेक्रेटरीइ पाउल ओरजुएला का नाम शामिल है।
सबूत पेश किये हैं कनाडा ने
एमईए ऑफिस से बाहर निकलते हुए व्हीलर ने कहा है कि भारत को अपने दावों का पालन करना चाहिये जो उसने ओटावा में आरोपों के संबंध में लिया था। व्हीलर ने दावा किया है कि कनाडा ने यह प्रमाणित और अप्रमाणिक सबूत पेश किये हैं कि भारतीय सरकार के एजेंटों का कनाडाई नागरिक की हत्या में हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा ह कि यह दोनों देशों के हित में है कि वह इस मामले की तक तक जाये। कनाडा इस मामले में भारत के साथ सहयोगक करने के लिये तैयार है।

Newsराजनीतिराज्य

SDM दवा सामग्री बनाने वाली फैक्ट्रियों में तैयार की जा रही सामग्री का बारीकी से लिया जायजा 

ग्वालियर -सभी एसडीएम सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित दवा सामग्री बनाने वाली फैक्ट्रियों के निरीक्षण के लिए पहुँचे। इस दौरान उन्होंने अंग्रेजी, आयुर्वेदिक एवं अन्य चिकित्सा पद्धतियों की दवाओं व लिकर इत्यादि के निर्माण में उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री का बारीकी से जायजा लिया। दवा सामग्री फैक्ट्रियों की जाँच के लिए निकले सभी एसडीएम ने खासतौर पर देखा कि फैक्ट्री में जिसकी अनुमति है, उसके अलावा कोई अन्य नशीला ड्रग्स तो तैयार नहीं किया जा रहा। साथ ही निर्धारित मात्रा से अधिक स्टॉक तो नहीं है। इस फैक्ट्री में अश्वगंधा, शतावरी, आंवला, गिलोय, अर्जुन, ऐलोवेरा व करेला इत्यादि से संबंधित सामग्री पाई गई।
इसी तरह एसडीएम मुरार अशोक चौहान ने मुरार स्थित आरन ड्रग यूनिट का निरीक्षण किया। एसडीएम ग्वालियर सिटी अतुल सिंह व एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव ने भी अपने-अपने क्षेत्र की दवा सामग्री निर्माण फैक्ट्रियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
ज्ञात हो जिले में संचालित ऐसी फैक्ट्रियों जिनमें अंग्रेजी व आयुर्वेदिक दवाओं व लिकर अथवा अन्य प्रकार की दवाओं के निर्माण में उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री का निर्माण किया जाता है, उन सभी फैक्ट्रियों का अभियान बतौर निरीक्षण के लिये कलेक्टर द्वारा संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में 5 दल गठित किए हैं। नशीली दवाईयाँ बनाने में उपयोग में होने वाली कच्ची सामग्री पाए जाने की घटना संज्ञान में आने पर कलेक्टर ने जिले की फैक्ट्रियों के जाँच के लिए आदेश जारी किया है।
Newsराजनीति

19वां उद्भव उत्सव -देश-विदेश के कलाकार हुए भारतीय संस्कृति और सभ्यता के मुरीद

बुल्गारिया के राजदूत ने कहा सकारात्मक जीवन जीना सिखाती है भारतीय संस्कृति
ग्वालियर। भारत की सभ्यता और संस्कृति दुनिया में बेजोड़ है। इसकी तुलना किसी भी देश से नहीं की जा सकती है। यहां के विभिनन प्रांत के लोगों की वेशभूषा और खान-पान, रहन-सहन, गीत-संगीत और संस्कृति अलग-अलग है, जिन्हें देख लगता है कि यहां अनेकता है लेकिन भारत की खास बात है कि यहां अनेकता में ही एकता है जो पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधती है। बुल्गारिया के भारत में राजदूत यानकोव निकोलाय ने यह बात कही।
सोमवार को 19वें अंतरराष्ट्रीय डांस फेस्टिवल “उद्भव उत्सव 2024“ के आगाज से पूर्व संध्या पर देश-विदेश के कलाकारों के मीडिया से रूबरू होते हुए । इस दौरान श्रीलंका की अजंता रूपालया, किर्गिजस्तान के तातियाना मैसिगोक्या, बुल्गारिया की नादिविदा और नीदरलैंड की गैरिथ मौलिंके ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता में जो फैशन है वहां के परिधान के साथ संस्कृति का भी महत्व है। भारतीय संस्कृति को विदेशों में भी अपनाया जा रहा है। यहां गीत, संगीत और नृत्य संस्कार युक्त वातावरण निर्मित करता है।
वहीं देश के विभिन्न प्रांतों से आए दलों के टीम लीडर्स ने भी उद्भव उत्सव को लेकर अपनी खुशी का इजहार किया। हिसार की सोनल, ऊंटी की सविता, गुडंगांव की जोयिता और वैशकराज ने कहा कि सिटी ऑफ म्यूजिक ग्वालियर में आकर वाकई संस्कृति और संगीत की महक आ रही है।
19वें उद्भव उत्सव का 15 अक्टूबर मंगलवार को संतरगी होगा आगाज 
संस्था के सचिव ने बताया कि दोपहर 2 बजे मांडरे की माता स्थित मेडिकल ऑडिटोरियम से देश-विदेश के कलाकारों का धूमधाम से कार्निवाल निकलेगा। जिसमें सभी टीमों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्निवाल कटोरा ताल व थीम रोड से होते हुए जीवाजी क्लब पहुंचेगा। जहां भव्य शुभारंभ समारोह में उद्भव उत्सव 2024 का आगाज होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुल्गारिया के राजदूत यानकोव निकोलाय होंगे।

Newsराजनीतिराज्य

विधायक सुरेश राजे ने किया नहरों का निरीक्षण, किसानों की शिकायत खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी

डबरा. नहरों की सही समय पर मरम्मत न होने की वजह से निचले क्षेत्र में किसानों को अभी पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते उनकी फसलें सूखने की कगार पर हैं। किसान प्रशासन से पानी छोड़ जाने की मांग कर रहे हैं।
सोमवार को विधायक सुरेश राजे भी मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान के लिये जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। डी 16 -17 नहरों से टेल पोर्शन के क्षेत्र के किसानों को पानी उपलब्ध होता है। निचले क्षेत्र में देरी से धान की फसल लग पाती है। एक बार फिर किसानों को पानी की आवश्यकता है। लेकिन नहरों के कई जगह-जगह फूटने के चलते किसानों के खेतों पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
सिंचाई विभाग ने जो पानी भी छोड़ है। वह भी काफी कम मात्रा में है। इसके चलते पानी निचले क्षेत्र तक नहीं पहुंच रहा और अधिकांश पानी नहरों के फूटने के चलते बर्बाद भी हो रहा है। विधायक सुरेश राजे को जब इस समस्या की जानकारी लगी तो वह नहरों का निरीक्षण करने पहुंच गए।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र मरम्मत कराए जाने की बात कही। इस दौरान अधिकारियों ने भी उन्हें आश्वासन दिया है कि जहां भी नहरें फूटी हैं। वहां की जानकारी लेकर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। एक-दो दिन में पूरी तरह से नहर सही हो जाएगी। पानी का स्तर बढ़ाए जाने को लेकर भी अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है। दो दिन पहले टेल पोर्शन के किसानों ने एडीएम को नहरों में अधिक पानी छोड़े जाने को लेकर भी ज्ञापन दिया था। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि हमारी फसलें सूख रही हैं। यदि पानी नहीं मिला तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी।
विधायक सुरेश राजे का कहना था कि नहरों के जगह-जगह फूटने के चलते किसानों को टेल पोर्शन पर पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से चर्चा की थी मौके पर भी गया था। मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। एक-दो दिन में नहरें पूरी तरह से दुरुस्त हो जाएंगी। अधिक पानी छोड़े जाने को लेकर भी चर्चा हुई है। किसानों की फसलें बर्बाद नहीं होने दी जाएगी।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom