ग्वालियर और रतलाम में करोड़ों की जमीन प्राइवेट डेवलपर्स को देंगे
भोपाल. मध्य प्रदेश के ग्वालियर और रतलाम में करोड़ों रुपए की जमीनें प्राइवेट हाथों में सौंपी जाएगी। इसमें ग्वालियर में परिवहन विभाग के डिपो और उज्जैन जिले के तराना में परिसंपत्ति विभाग की जमीन शामिल है। दोनों जमीनों की कीमत करोड़ों रुपए में हैं।
भोपाल में शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई, बैठक में तय किया गया कि ग्वालियर में परिवहन विभाग की 65 करोड़ 11 लाख रुपए में 100 प्रतिशत रजिस्ट्री की राशि जमा करने पर कामतानाथ कंस्ट्रक्शन को देने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा रतलाम के तराना में लोक परिसंपत्ति विभाग की जमीन 17 करोड़ 76 लाख रुपए में तराना डेवलपर्स को दी जाएगी। जिले में ही 2 करोड़ 32 लाख रजिस्ट्री शुल्क देने पर जमीन सद्गुरू इंटरप्राइजेज को देने की मंजूरी दी गई।
ओंकारेश्वर में लहरों पर बनेगी बिजली
प्रदेश में नवीन और नवकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा ओंकारेश्वर में 600 मेगावाॅट का फ्लोटिंग सौर पार्क और छतरपुर में 950 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क बनाने की मंजूरी दी गई।
गैस राहत विभाग में अस्थाई पदों की मंजूरी
भोपाल गैस त्रासदी की निरंतरता के लिए पांच साल के लिए 1363 अस्थाई पदों के लिए के लिए स्वीकृति दी।

