किराए पर फ्लैट लेकर गर्लफ्रेंड काे दिया, उसी में मृत मिला युवक, युवती गायब
ग्वालियर. उपनगर मुरार में एमके स्क्वायर सिटी के फ्लैट नंबर 605 में 23 वर्षीय युवक का शव मिला। इस फ्लैट में एक युवती रहती थी, हालांकि फ्लैट काे इसी युवक ने किराए पर ले रखा था। मृतक की शिनाख्त दिवाकर चाैहान पुत्र रायसिंह चाैहान के रूप में हुई है। मुरार के ही लाेचन नगर में उसका घर है।
घटना के बाद से फ्लैट में रहने वाली युवती गायब है। युवक के परिजन भी उसके संबंध में काेई जानकारी हाेने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि युवती ने मृतक की बहन रजनी काे गुरुवार की शाम काे उसके बीमार हाेने की सूचना दी थी। इसके लिए दिवाकर के माेबाइल फाेन का ही उपयाेग किया गया था। इसके बाद पास ही रहने वाले किसी युवक से डायल 100 पर पुलिस काे फाेन लगवाया था।
परिजन के बयानों पर बढ़ेगी जांच
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फ्लैट पर जो युवती रह रही थी वह घटना के बाद से गायब है अौर उसका फोन भी बंद है।

