हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दोनों धड़ों के टेरर फंडिंग में शामिल होने का पता चला, यूएपीए के तहत जल्द लग सकता है बैन
जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर में सक्रिय अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दोनों धड़ों पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत कार्रवाई हो सकती है। यह संगठन जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दशक से सक्रिय है। हाल ही में हुई जांच में हुर्रियत पर टेरर फंडिंग में शामिल होने का पता चला है। अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान के संस्थानों में कश्मीरी स्टूडेंट्स को एमबीबीएस सीटें अलॉट करने में बड़े पैमाने पर पैसे की उगाही की गई है। यह पैसा हुर्रियत से जुड़े लोगों ने इकट्ठा किया था और इसका इस्तेमाल आतंकी संगठनों की फंडिंग करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

