Newsराजनीतिराज्य

5वी-8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी, छात्रायें अव्वल, सरकारी स्कूल के छात्रों ने प्रायवेट को पीछे छोड़ा

मदरसे में 8वीं कक्षा के 55प्रतिशत छात्र असफल
भोपाल. राज्यशिक्षा केन्द्र की तरफ से बोर्ड पैटर्न पर करायी गयी 5वीं और 8वीं परीक्षाओं के रिजल्ट आ गये हैं। परीक्षा परिणाम ग्रेड पर आधारित है। सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रायवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पीछे दिया। मदरसा में 8वीं के 55 प्रतिशत बच्चे फेल हुए हैं। 5वीं का परिणाम 82.27 प्रतिशत रहा है जबकि 8वीं में 76.09 प्रतिशत छात्र-छात्रासें पास हो गये। शहरों की अपक्षा ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 5वीं में ग्रामीण इलाकों के 86.58प्रतिशत छात्र सफल रहें। शहरों में यह आंकड़ा 72.73प्रतिशत रहा। 8वीं में ग्रामीण इलाकों में 78.96 प्रतिशत और शहरी इलाकों से 68.83 प्रतिशत छात्र-छात्रायें सफल रहें हैं।

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट-rskmp.in पर जाएं
होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
एक नया लॉगिन पेज खुलेगा
अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें
5वीं या 8वीं कक्षा की मार्कशीट स्क्रीन पर चेक करें

छात्रों के मुकाबले छात्राओं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। 5वीं में 84.3 प्रतिशत छात्रायें पास हुई है। छात्रों का प्रतिशत 80.3प्रतिशत है। 8वीं में 78.9 प्रतिशत छात्रायें कामयाब रहीं। 73.5प्रतिशत छात्र 8वीं में पास हुए। सोमवार की दोपहर 12.30 बजे स्कूली शिक्षामंत्री इंदरसिंह परमार ने भोपाल में महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान में परिणाम जारी किये। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in  पर देख सकते हैं। 10वीं की ओर बोर्ड कक्षा के परिणाम 20 मई के बाद घोषित किये जाने की संभावना है।
12 साल के बाद प्रदेश के सरकारी और प्रायवेट स्कूल में दोनों परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर इस वर्ष मार्च से अप्रैल के बीच हुए। पिछले साल बोर्ड पैटर्न पर 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम सिर्फ सरकारी स्कूलों में ही हुए थे। शिक्षा का अधिकार अधिनियम में हुए संशोधन के बाद यह पपरीक्षायें बोर्ड पैटर्न पर फिर शुरू हुई है। 2010 में अंतिम बोर्ड था।

5वीं का ऐसा रहा परिणाम…

9322 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने 5वीं की परीक्षा दी थी। 7306 (78.37%) स्टूडेंट्स सफल रहे।

स्कूल स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी पास हुए प्रतिशत
सरकारी 727759 613765 84.34%
प्राइवेट 448660 354767 79.07%
मदरसा 3464 2169 62.62%
टोटल 1179883 970701 82.27%

क्षेत्रवार…

क्षेत्र सम्मिलित छात्र-छात्राएं इतने पास हुए प्रतिशत
ग्रामीण 875753 749501 85.58%
शहरी 304130 221200 72.73%

लड़कियां आगे…

छात्र 606724 (परीक्षा दी) 487418 (पास) 80.34%
छात्राएं 573159 (परीक्षा दी) 483283(पास) 84.32%

संभागवार…

संभाग प्रतिशत A+/A ग्रेड छात्र प्रतिशत
भोपाल 79.2% 12.8%
इंदौर 89.0% 10.7%
ग्वालियर 82.6% 10.6%
जबलपुर 89.3% 17.2%
उज्जैन 75.3% 11.5%
नर्मदापुरम 84.0% 11.2%
सागर 69.8% 8.8%
शहडोल 90.2% 13.0%
चंबल 87.8% 14.6%
रीवा 78.6% 14.1%

बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 जिले

जिले पासिंग% A+/A ग्रेड% और जिले
नरसिंहपुर 98.4% 27.5% (नरसिंहपुर)
डिंडौरी 97.3% 22.1% (छिंदवाड़ा)
अनूपपुर ​​​​​​​ 97.1% 20.1% (सीहोर)
अलीराजपुर ​​​​​​​ 95.8% 18.6% (मुरैना)
सीहोर ​​​​​​​ 95.6% 18.0% (रीवा)
मंडला ​​​​​​​ 95.5% 17.4% (मंडला)
छिंदवाड़ा ​​​​​​​ 93.8% 16.5% (अनूपपुर)
झाबुआ​​​​​​​ 93.4% 16.3% (डिंडौरी)
मुरैना ​​​​​​​ 92.5% 16.1% (इंदौर)
बड़वानी ​​​​​​​ 91.7% 15.8% (शाजापुर)

8वीं का ऐसा रहा नतीजा…

8387 दिव्यांग स्टूडेंट्स ने 8वीं की परीक्षा दी थी। 5402 (64.41%) छात्र-छात्राएं सफल रहे।

स्कूल स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी पास हुए प्रतिशत
सरकारी 684971 523151 76.38%
प्राइवेट 378962 287178 75.78%
मदरसा 2472 1104 44.66%
टोटल 1066405 811433 76.09%

क्षेत्रवार…

क्षेत्र सम्मिलित छात्र-छात्राएं इतने पास हुए प्रतिशत
ग्रामीण 764125 603378 78.96%
शहरी 302280 208055 68.83%

लड़कियां अव्वल…

छात्र 546961 (परीक्षा दी) 401815 (पास) 73.46%
छात्राएं 519444 (परीक्षा दी) 409618 (पास) 78.86%

संभागवार…

संभाग उत्तीर्ण छात्र प्रतिशत A+/A ग्रेड छात्र प्रतिशत
भोपाल 75.9% 27.4%
इंदौर 81.2% 22.1%
ग्वालियर 75.7% 24.7%
जबलपुर 82.9% 29.9%
उज्जैन 70.2% 23.2%
चंबल 83.3% 33.0%
सागर 65.4% 21.0%
शहडोल 82.0% 22.5%
नर्मदापुरम ​​​​​​​ 75.1% 20.5%
रीवा​​​​​​​ 71.8% 27.6%

24 लाख छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा

राज्य शिक्षा केंद्र के निदेशक धनराजू एस ने बताया, 2022-23 के सेशन में सरकारी, प्राइवेट स्कूल और मदरसों के 5वीं और 8वीं के छात्रों की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर हुई। 24 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। 87 हजार सरकारी, 24 हजार प्राइवेट स्कूल और 1 हजार से ज्यादा मदरसों के छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş