Latestराज्य

50 दुकानों किया सील, राजस्व को लेकर की कारवाई

इंदौर. नगर निगम द्वारा राजबाड़ा इलाके में कारवाई करते हुए करीब 50 दुकानों को सील कर दिया गया। निगम द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कारवाई बताई जा रही है। लेकिन इस बात को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। त्यौहार के सीजन में इस तरह की कारवाई को उन्होंने अनुचित बताया है। नगर निगम अपर आयुक्त भव्या मितल ने राजस्व वसूली को लेकर अभियान चलाने की बात कही थी। इस मामले में पिछले एक सप्ताह से दुकान,मकान ओर अन्य व्यवसायिक स्थलों पर कारवाई की जा रही थी। मंगलवार को नगर निगम ने राजबाड़ा,कृष्णपुरा छत्री ओर तिलकपथ के यहां धावा बोला। जिसमें करीब 50 दुकानों पर कारवाई कर उन्हें सील कर दिया गया।

अचानक कारवाई से व्यापारियों में रोष
यहां कई दुकानदार व्यापार नही कर पाए। उन्होंने इस तरह की कारवाई को गलत बताया है। उन्होंने दीपावली जैसे त्यौहार के समय नगर निगम के अधिकारियों द्वारा की गई कारवाई को द्वेषपूर्ण करार दिया। व्यापारियों के मुताबिक वह पूर्व में राजस्व के साथ कचरा शुल्क देते रहे है। लेकिन इसके बाद भी नगर निगम कुछ समय के टैक्स को लेकर व्यापारियों को परेशान कर रही है। नगर निगम के राजस्व अधिकारियों ने इस कारवाई का सही बताया है। उनके मुताबिक व्यापारियों द्वारा कई सालों से टैक्स नही दिया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *