Newsमप्र छत्तीसगढ़

नृत्य महोत्सव-4 का आयोजन 8, 9 10 अप्रैल को

ग्वालियर . ‘भारतीय ज्ञान परम्परा अध्ययन पीठ के अंतर्गत‘ आईटीएम नृत्य महोत्सव-4 का आयोजन किया जा रहा है। जहां देश के प्रसिद्ध नृत्य समूहों द्वारा ‘भरतनाट्यम नृत्य, ओडिसी नृत्य और बहुशैली नृत्य‘ की प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को सहजने का संदेश दिया जायेगा। भारतीय कला संगीत और नृत्य को सहजने एवं युवा पीढ़ी को शास्त्रीय कथक नृत्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय नृत्य महोत्सव-4 का आयोजन 8, 9 एवं 10 अप्रैल को किया जा रहा है। संस्थान के सिथौली कैंपस स्थित नाद एम्फीथियेटर में प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से देशभर के प्रसिद्ध नृत्य समूहों के कलाकारों द्वारा भारतीय शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।


नृत्य महोत्सव का शुभारंभ
आईटीएम नृत्य महोत्सव-4 का आगाज 8 अप्रैल को होने जा रहा है। जहां पहले दिन ‘भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति‘ दी जाएगी। यह समूह नृत्य की प्रस्तुति श्रीमती रमा वैद्यनाथन, गणेश नाट्यालय शास्त्रीय कला केंद्र नई दिल्ली द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।
आईटीएम नृत्य महोत्सव-4 के अवसर पर 9 अप्रैल को ‘ओडिसी नृत्य‘ की प्रस्तुति होगी। यह समूह नृत्य की प्रस्तुति श्री रविकांत महापात्रा, सृजन नृत्य संस्थान, ओडिशा द्वारा दी जाएगी।
आईटीएम नत्य महोत्सव-4 के अंतिम दिन यानी 10 अप्रैल को ‘बहुशैली नृत्य प्रस्तुति (छः भारतीय नृत्य शैलियों का संयोजन)‘ पर समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। यह प्रस्तुति श्रीमती पार्वती दत्ता, महागामी गुरुकुल, गुजरात द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।
निःशुल्क वाहन व्यवस्था
नृत्य महोत्सव-4 का आनंद लेने के लिए शहर से आने वाले रसिकों के लिए की ओर से बसों की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। निश्चित स्थान चेतकपुरी पेट्रोल पम्प के पास बसें शाम ठीक 5.30 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्तान करेंगी। बस में प्रवेश के करते समय बस का सर्विस नंबर जो कि बस के विंडो ग्लास पर लगा होगा, नोट कर लें व वापसी में उसी सर्विस नंबर की बस में बैठे, जो बस जहां से चलेगी वहीं वापस लौटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *