Newsमप्र छत्तीसगढ़

मां ने कुएं में फेंका 4 बेटियों फिर लगाई फांसी, कुएं से शव बरामद, वर्षो से घर नहीं आया था पति इसलिये तनाव में पत्नीए घंटना को दिया अंजाम

सागरण- एमपी के सागर जिले में एक मां ने अपनी 4 मासूम बच्चियों को कुएं में फेंकने के बाद फांसी लगा ली। महिला की पेड़ पर लटकी लाश मिली है। पति एक साल से घर नहीं आया था। जिससे महिला काफी दिनों से तनाव में थी। घटना केसली थाना इलाके का है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सविता बाई 28ए पत्नी चन्द्रभान लोधी के के रूप की गयी है। इसके अलावा मृतकों में 4 बेटियां अंशिका 7ए रक्षा 5ए और 5 माह की मनीषा शामिल है। बच्चियों की लाशें घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत में बने करीब 20 फीट गहरे कुएं से बरामद की गयी है।

ये 3 तस्वीरें देखिए….

कुएं के पास स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
कुएं के पास स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

बच्चियों के शव कुएं में पानी में मिले।
शवों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।
शवों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।

खाना खाकर सो रहा था परिवार, सुबह बच्चियां गायब

परिजन के अनुसार बुधवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद अलग-अलग कमरों में सो गए थे। घर में सविता के ससुर और उसकी नाबालिग बहन भी मौजूद थीं। सुबह उठने पर सविता और चारों बच्चियां घर में नहीं मिलीं।पहले परिजन को लगा कि वे कहीं आसपास गई होंगी, लेकिन काफी देर तक कोई पता नहीं चला। इसके बाद गांव के लोगों को सूचना दी गई। तलाश के दौरान खेत के पास एक पेड़ पर सविता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद बच्चियों की तलाश शुरू की गई। कुछ ही दूरी पर स्थित कुएं में उनके शव मिले।

घर खेत में बना था, पड़ोस में कोई नहीं रहता था

ग्रामीणों के मुताबिक परिवार मध्यमवर्गीय है। सविता की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। परिवार में चार बेटियां, सविता, उसके ससुर और उसकी छोटी बहन साथ रहते थे, जबकि मृतक के दो भाई गांव में अलग रहते हैं। चारों में से दो बच्चियां स्कूल जाती थीं। घर खेत में बना होने के कारण आसपास ज्यादा पड़ोसी भी नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *