Newsमप्र छत्तीसगढ़

देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंचीं ग्वालियर में हुआ भव्य स्वागत 

भोपाल से खजुराहो की 1,400 किमी लंबी बाइक ट्रेल 
ग्वालियर – पर्यटनस्थलों को देश दुनिया में प्रचारित करने के लिए निकली क्वींस  ऑन द व्हील्स’ आज ग्वालियर में पहुंची। महिला बाइकर्स का भव्य एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इन महिला बाइकर्स ने मितावली पढ़ावली में पुरातात्विक सहित विश्व प्रसिद्ध ग्वालियर किला का भ्रमण किया। एक साथ 25  महिला बाइकर्स को देखकर पर्यटक भी हैरान रह गए। सभी राइडर्स ने मानसिंह पैलेस, सास बहू का मंदिर, गुरूद्वारा सहित अन्य पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया और लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिया।
उल्लेखनीय है कि 6 मार्च को मुख्यमंत्री निवास से  ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था । यह 25  महिला बाइकर्स प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से  7 दिनों में भोपाल से खजुराहो तक लगभग 1,400 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी करेंगी। सांची, उदयगिरि, चंदेरी से होते हुए यह महिला बाइकर्स 10 मार्च को ग्वालियर में पहुंची। पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् एवं मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की टीम द्वारा इनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से  MPSTDC के क्षेत्रीय प्रबंधक नितिन कटारे नोडल अधिकारी DATCC अनुपम शर्मा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ की महिला बाइकर्स को इन्होंने पुरातात्विक स्थल एवं पर्यटन स्थल के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।
इन जिलों के पर्यटन स्थलों का करेंगी भ्रमण 
भोपाल से शुरू होकर यह 7-दिन की यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो से होते वापस भोपाल में 13 मार्च को समाप्त होगी
महिला बाइकिंग टूर का नेतृत्व कर रही है 62 वर्षीय डॉ. नीता  
बाइक राइडर्स समूह में भोपाल की 8, मुम्बई और नागपुर की 5-5 तथा ग्वालियर, बैंगलोर कोलकाता, पुणे और नोएडा की एक-एक महिला राइडर शामिल है। टीम का नेतृत्व मुंबई की  62 वर्षीय डॉ. नीता कर रही हैं।  इस ग्रुप में भोपाल की सारा खान, राजनंदिनी, दिव्या रमन, मयूरी सोनी, दिशा राकेशीय, उन्नति चौरसिया, सेजल कुशवाहा, महक बाथम, ग्वालियर की शबनम बानो शामिल हैं। इनके साथ मुंबई की हेतल उपाध्याय, माधुरी नायक, मधु हेलचल, तनु प्रिया, रिद्धि, बेंगलुरु की सोना प्रियदर्शनी, कोलकाता की सायंती घोष, पुणे की कल्याणी पोटेकर, नागपुर की डॉ. प्रियंका रुक्मणी, रुचिका मेघे, एकता खेते, मैथिली सिंह, पल्लवी देशमुख, नोएडा की डॉ. सुमित और संभाजी नगर (महाराष्ट्र) की कविता जाधव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *