Newsमप्र छत्तीसगढ़

राजश्री अपार्टमेंट में आग लगी तो लक्ष्मी ने छत से बच्चे नीचे फेंके, आग बुझाने के लिये नगरनिगम, एयरफोर्स और बीएसएफ की 20 फायरबिग्रेड जुटी

ग्वालियर. सुबह लगभग 10 बजे तंग गली बने राजश्री अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल से आग लगने की खबर मिली। राजश्री अपार्टमेंट निवासी लक्ष्मी राठोर ने बताया हमने बड़ी मुश्किल से एक-दूसरे पकड़ा कर बच्चे नीचे उतारे और हम लोग पड़ोसी की छत पर सीढ़ी लगाकर उतरकर अपनी जान बचाई है। राजश्री अपार्टमेंट सोसायटी के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया हम कई बार प्रशासन से मोबाइल टॉवर हटाने की मांग कर चुके है। लेकिन आज तक हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। मल्टी में लगी आग को बुझाने के लिये नगर निगम 10-12 फायर बिग्रेड, लिकर फॉर्म से भरी एयरफोर्स की 2 फायर बिग्रेड और बीएसएफ की टीएसयू यूनिट की 2 फायर बिग्रेड आग बुझाने के लिये पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
घटनास्थल पर एसएसपी धर्मवीर सिंह, कलेक्टर रूचिका चौहान, एएसपी सुमन गुर्जर, यातायात नियंत्रित करने के लिये डीएसपी अजीत चौहान अपनी टीम के साथ, टीआई इंदरगंज दीप्ति तोमर भारी तादाद में पुलिस बल मौके पर मौजूद था।


क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट में बुधवार सुबह 10 बजे आग लग गई। अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में स्थित केमिकल गोदाम से आग शुरू हुई और पहली मंजिल तक पहुंच गई। पुलिस ने अपार्टमेंट में रह रहे परिवारों को बाहर निकला और 10-12 फायर ब्रिगेड पानी और एक गाड़ी केमिकल फॉर्म की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। अब धुआं निकल रहा है, जिस पर फॉम डाला जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम है, जिसमें स्याही और सर्जिकल सामान रखा है। बताया जा रहा है कि सर्जिकल सामान से आग भड़की। आसपास के लोगों ने जैसे ही आग देखी, तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जल्दी से अपार्टमेंट खाली कराया और घरों में रखे गैस सिलेंडर बाहर निकाले। वहीं गोदाम से स्याही के ड्रम भी बाहर निकाले गए।

केमिकल गोदाम में लगी आग। पूरे अपार्टमेंट में धुआं भरा।
केमिकल गोदाम में लगी आग। पूरे अपार्टमेंट में धुआं भरा।
आग बुझाने का प्रयास करती दमकल।
आग बुझाने का प्रयास करती दमकल।
गोदाम से केमिकल के ड्रम निकालते हुए रहवासी।
गोदाम से केमिकल के ड्रम निकालते हुए रहवासी।

अपार्टमेंट में फंस गए थे रहवासी
बिल्डिंग में लगभग 20 परिवार रहते हैं। रहवासी लक्ष्मी राठौर ने बताया कि हम लोग पूरी तरह से फंस गए थे। न तो नीचे उतर पा रहे थे और ऊपर भी टॉवर लगा है। बच्चों को एक-एक करके निकला है। बहुत मुश्किल से जान बचाई है। कई बार केमिकल के गोदाम हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई नहीं सुनता। रेशमा ने बताया कि कुछ समझ नहीं आ रहा था कि कैसे बचेंगे। बड़ी मुश्किल से बाहर निकले हैं। ये शिल्पा मेडिकल वालों का गोदाम है।
CSP  मनीष यादव ने बताया कि गोदाम में स्याही के ड्रम रखे थे, जिन्हें बाहर निकाल लिया है। अंदर रखे सर्जिकल वेस्ट मटेरियल से आग लगी थी। SDRF की टीम अंदर मौजूद है। आग लगभग एक घंटा पहले लगी थी। जिस पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने में लगभग 3 गाड़ी पानी और एक गाड़ी केमिकल फॉर्म का इस्तेमाल की जा चुका है। अभी राहत कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *