Newsमप्र छत्तीसगढ़

पुलिस के जवान को बीच सड़क पर आया अटैक, 15मिनट सीपीआर दिया तो लौटीं सांसें

मुरैना. एमएस रोड पर एक पुलिस जवान को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने लगभग 15 मिनट तक सीपीआर दिया। इससे जवान की सांसें लौट आयी। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार की शाम को लगभग 6.30 बजे की है। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। जवान की पहचान खडि़याहार निवासी कुलदीप तोमर के रूप में हुई है। वह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) में आरक्षक है।
कुलदीप अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से बाजार जा रहे थे कि अचानक बीच सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़े। लोगों ने तत्काल सीपीआर दिया। जब उनको नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया तो स्टाफ ने परिजन साथ न होने की बात कहकर भर्ती करने से इंकार कर दिया। जब परिजन पहुंच गये तो डॉक्टर के ड्यूटी पर न होने की बात कहीं। इसके बाद परिजन कुलदीप को एक अन्य निजी अस्पताल ले गये।
साइलैंट अटैक भोज भवन के सामने आया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि स्कूटी सवार कुलदीप गिरे तो कुछ लोगों ने इसे साइलैंट अटैक समझाा और बिना देरी किये सड़क पर ही सीपीआर देना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट के बाद उनको होश आना शुरू हो गया। होश मेंआने के पर कुलदीप ने अपना परिचय दिया। सीपीआर एफ जवान को स्थानीय लोग सामने ही स्थित एक निजी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे थे। जवान द्वारा दी गयी जानकारी केबाद जब परिजन अस्पताल पहुंचे और एक निजी अस्पताली में उपचार के लिये भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *