Newsमप्र छत्तीसगढ़

निगमायुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा कन्वेंशन सेंटर का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार एंव अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही फूटी कॉलोनी सिरोल में बन रहे आवासों का निरीक्षण किया तथा विद्युत आदि का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सचिन तेंदुलकर मार्ग के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
नगर निगम आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कटारे फार्म हाउस गोला का मंदिर पर बन रहे कन्वेंशन सेंटर को देखा तथा संबंधित अधिकारियों कार्य शीघ्र पूर्ण करें करने के निर्देश दिए। कन्वेंशन सेंटर का कार्य अभी तक 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही सिरौल फूटी कॉलोनी पर बन रहे आवासों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि आवासों पर विद्युत सब स्टेशन का कार्य समय से प्रारंभ हो जाए तथा ठेकेदार को निर्देश दिए कि दो माह में कार्य पूर्ण करें नहीं तो जुर्माना लगाया जाएगा।
सचिन तेंदुलकर मार्ग में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान देखा कि जिस जगह सीसी रोड बननी है, वहां पर सड़क से डामर एवं गिट्टी की परत को उखाडना प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही चाणक्यपुरी नाला एवं मुरार नदी में पानी की निकासी के लिए सडक किनारे पाइप को बिछाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित कुलसचिव निवास से लेकर सिरोल चौराहा तक 2460 मीटर लंबी सडक का स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सडक के दोनों ओर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिसमें 30-30 मीटर पर चेंबर बनाए जाएंगे, जिससे बारिश के दौरान आसानी से जल निकासी हो सके। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर खुली नाली की भी व्यवस्था की जाएगी। निगमायुक्त ने कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *