दुर्व्यवहार करने वाले डब्ल्यूएचओ को बनाया सफाई संरक्षक
सफाई संरक्षक की सेवाएं समाप्त करने थमाया नोटिस
ग्वालियर – सफाई मित्रों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले वार्ड हेल्थ ऑफिसर को नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने डिमोट कर दिया है एवं कर्मचारियों से पैसे मांगने वाले विनियमित सफाई संरक्षक की सेवाएं समाप्त करने के लिए नगर निगम आयुक्त ने कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
डब्ल्यूएचओ के ट्रांसफर भी किए गए हैं। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने वार्ड हेल्थ ऑफीसर लाखन करौसिया द्वारा सफाई मित्रों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर डिमोट वापस सफाई संरक्षक बना दिया है। इसके साथ ही अनिल छात्रे विनियमित सफाई संरक्षक द्वारा सफाई मित्रों से पैसे मांगे जाने की शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल होने एवं क्षेत्राधिकारी के निर्देशों का पालन नहीं करने पर सेवा समाप्त करने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने 6 वार्ड हेल्थ ऑफिसर का तबादला कर दिया है।

