Uncategorized

सोलर पंप के लिये “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के तहत सरकार देती है 90 प्रतिशत अनुदान

ग्वालियर – किसान भी “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के माध्यम से 90% अनुदान पर सोलर पंप लगवा सकते हैं। इस योजना का क्रियान्वयन केन्द्र सरकार की “कुसुम योजना” के घटक ‘ब’ अंतर्गत किया जा रहा है। योजना के तहत सोलर पंप लगवाने वाले किसानों को केन्द्र सरकार 30%  अनुदान देती है। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 60% का अनुदान दिया जा रहा है।
हितग्राही को मात्र 10%  अंशदान देना होता है। लगभग दो माह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिये पोर्टल लाँच किया गया था। कलेक्टर  रुचिका चौहान ने उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास को “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” का व्यापक प्रचार – प्रसार कर जिले के ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *