Newsराज्यराष्ट्रीय

साले से हुआ था झगड़ और गोली मार दी साले को, रास्ते से बाइक नहीं हटाने पर हुआ था झगड़ा

ग्वालियर. सड़क से बाइक नहीं हटाने पर 2 भाईयों ने एक युवक को गोली मार दी है। दरअसल में हमलावरों का विवाद घायल के साले से हुआ था। विवाद क बाद साला घर आ गया। इसके 10 मिनट के बाद दोनों भाईयों ने उसके घर पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। गोली चलते ही सभी वहां से भाग गये। लेकिन युवक के जीजा के पैर में गोली लगी है। घटना बंशीपुरा हाथीखाना में सोमवार की दोपहर की है। घायल को तत्काल जिला अस्पताल मुरार ले जाया गया है। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है मामला
उपनगर मुरार स्थित बंशीपुरा हाथीखाना निवासी राकेश राठौर एक निजी फर्म में काम करते हैं। सोमवार को उनके घर उनके बहनोई नारायणपुर निवासी रामलखन राठौर आए थे। राकेश घर के पास ही एक रिश्तेदार के यहां किसी व्यक्ति के निधन पर गए थे। हाथीखाना निवासी अभिषेक बघेल अपनी बाइक लेकर निकल रहा था। राकेश की बाइक रास्ते पर खड़ी थी। उसने राकेश पर चिल्लाते हुए बाइक हटाने के लिए कहा तो उसने बाइक हटाने से मना कर दिया। जिस पर अभिषेक ने विवाद किया। अभी रिश्तेदार के घर से वह अपने घर पहुंचा था कि तभी पीछे से अभिषेक बघेल अपने भाई सूरज व अन्य साथियों के साथ उसके घर आ धमका। पहले दोनों भाइयों ने गालियां दीं फिर झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ गया तो अभिषेक ने कट्‌टे से फायर कर दिया। गोली चलते ही वहां मौजूद लोग भागे तो एक गोली राकेश के जीजा रामलखन के पैर पर जांघ में आकर लगी है। इसके बाद हमलावर हथियार लहराते हुए भाग गए।
घायल को जिला अस्पताल मुरार में भर्ती कराया
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना मुरार थाना पुलिस को दी है। घायल को उपचार के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल को पैर में गोली लगी थी जिस वजह से वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने घायल का उपचार कराने के बाद घायल रामलखन की शिकायत पर आरोपी सूरज बघेल, उसके भाई अभिषेक बघेल पर मामला दर्ज कर लया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *