अंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

शहर की परियोजनाओं को मिली हरी झंडी शहर में 15.62 किमी की स्मार्ट रोड बनाया जाना प्रस्तावित है

ग्वालियर – ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट द्वारा शहर विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आज गुरुवार को स्मार्ट सिटी के कंट्रोल सेंटर में हुई बोर्ड मीटिंग में स्वीकृति प्रदान की गई। बोर्ड में लगभग 242 करोड़ लागत की स्मार्ट रोड परियोजना पर चर्चा हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में 15.62 किमी की स्मार्ट रोड बनाया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना को क्रियान्वित करने के लिये सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं और जल्द ही यह परियोजना अपना मूल आकार लेने लगेगी।
बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्रविक्रम सिंह, निगमायुक्त संदीप माकिन, सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती जयति सिंह, निदेशक प्रशान्त मेहता सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से डीजीएम अर्बन प्लानिंग श्रीमती पारोमीता रॉय] केंद्र शासन के नॉमिनी अशोक कुमार बवाल आदि अन्य निदेशक भी इस बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक में अनेक विकासशील परियोजनाओ पर विस्तृत चर्चा की गई जो ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे हैं, वहीं बोर्डमीटिंग में उन परियोजनाओं को भी बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया जो शहर के मूलभूत विकास के लिये जरुरी है।
ग़ौरतलब है कि स्मार्ट रोड परियोजना से शहर में विकास को लेकर नया आयाम स्थापित होंगे। इस परियोजना के तहत रोड के दोनों तरफ़ भूमिगत विद्युतीकरण, फ़ुटपाथ तथा निर्धारित अग्निशमन हायड्रंट नेट्वर्क जैसे कई अत्याधुनिक प्रावधान के साथ सौंदर्यिकरण का प्रावधान भी रहेगा। इस परियोजना के अंतर्गत राजपथ मार्ग का व्यवस्थित विकास तथा महाराज बाड़ा पर पेडेस्ट्रीयनाईजेशन तथा मल्टीलेवल पार्किंग स्थल का विकास भी समाहित है।
शहर के विकास के लिये लगभग 20 करोड़ रु लागत की ईएसएल, एलईडी लाइटिंग परियोजना के तहत शहर की वर्तमान स्ट्रीट लाइट को स्मार्ट एलईडी के द्वारा परिवर्तित किया जाएगा। यह स्मार्ट स्ट्रीट एलईडी उन्नत तकनीक द्वारा विकसित की गई हैं और ऊर्जा बचत में कारगर सिद्ध होंगी। इसकी मॉनीटरिंग स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंन्टर के माध्यम से होगी। इस परियोजना से कई तरह के लाभ होगें। जिसमें अभी निगम द्वारा एक से एक करोड रुपए महीने का भुगतान एमपीईबी को किया जाता है तथा मेंटेनेंस पर 4 करोड़ का व्यय किया जाता है, लेकिन इन स्मार्ट एलईडी को लगने के बाद बिजली खपत कम होगी। बिजली के बिलों में 40 प्रतिशत तक की कमी आएगी। साथ ही इन एलईडी लाइटों के रख रखाव और संचालन को भी केन्द्रीय पद्वति से संचालित किया जा सकेगा। इन लाइटों की लाइफ़ लगभग 7 से 8 वर्ष की रहती है जो वर्तमान में लगी लाइटों से ज़्यादा है। सुनियोजित दूरी पर लगने के कारण दो पोल के बीच आने वाले अंधेरे की समस्या भी दूर होगी।
महत्वपूर्ण परियोजना और उनसे मिलने वाली सुविधाएं
इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट फॉर डवलपमेंट ऑफ महाराज बाड़ा पेडेस्ट्रीयनाईजेशन विद् मल्टी लेवल पाक्रिंग एंड कंस्ट्रक्शन ऑफ 15.62 कि.मी. स्मार्ट रोड़ (लागत लगभग 242 करोड़ रु)
सड़कों और कैरिजवे का अत्याधुनिक तकनीक से सुधार।
नियोजित तरीक़े से फ़ुट पाथ विकसित किये जाएँगे जिससे पैदल चलने वालों को सुगम अनुभव होगा।
ओवरहेड पावर केबल्स की ग्राउंड डक्टिंग -स्मार्ट सड़कों पर खम्बों को हटाया जायेगा तथा बिजली के तारों को अंडर्ग्राउंड किया जायेगा
आधुनिक हाइड्रेंट नेटवर्क द्वारा अग्निशमन प्रणाली विकसित की जायेगी
राजपथ रोड पर प्लेस मेकिंग की जाएगी। स्ट्रीट फ़र्निचर, आकर्षक लाइटिंग आदि से सौंदर्यिकरण किया जायेगा
तीन मंज़िला मल्टी-लेवल बेसमेंट पार्किंग विकसित की जायेगी।
ऑन-स्ट्रीट पार्किंग द्वारा सड़कों पर उत्पन्न जाम की स्थिति का निराकरण
यातायात बाधा दूर होने से वातावरण में प्रदूषण स्तर में भी गिरावट आयेगी
“इम्प्रूव्ड वॉकेबिलिटी” जैसे अहम बिन्दु को भी सुनियोजित प्लेसमेकिंग के माध्यम से बल मिलेगा
ईएसएल, एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग (लागत लगभग 20 करोड़)
स्मार्ट पावर सेविंग एल॰ई॰डी॰ स्ट्रीट लाइट
विद्युत खपत में कमी
पूर्वनियोजित दूरी के कारण बीच आने आने वाले अंधेरे में कमी
इन लाइट्स की लाइफ़ 7 से 8 वर्ष तक की होती है
एकीकृत कमांड कंट्रोल द्वारा संचालित होने से इनका नियंत्रण सुचारु रूप से किया जा सकेगा
फ़ाउंटेन और कटोराताल के काम
कटोराताल शहरवासियों के लिये एक लोकप्रिय स्थल है तथा लोग अपने परिवार के साथ भ्रमण के लिए प्रायः यहाँ आते हैं। जल्द ही उन्हें यहाँ अत्याधुनिक तकनीक से विकसित डान्सिंग फ़ाउंटेन देखने को मिलेगा। आधुनिक लाइटिंग तथा थीम म्यूज़िक के साथ समन्वय वाला यह फ़व्वारा इस स्थल को और भी आकर्षक बनाएगा।
नूतन तथा पुरातन तत्वों को इस रमणीक स्थल पर दर्शाया जायेगा
शहर की विरासत को दर्शाता हुआ लाइट एंड साउंड एफेक्ट इस फ़ाउंटेन के माध्यम से सैलानियों को दिखाया जाएगा
यह फ़ाउंटेन आधुनिक लाइट से सुसज्जित रहेगा
कंट्रोल रूम से इसका संचालन किया जायेगा
चेंजबल (प्रोग्रामेबल) थीम से इसमें अलग अलग कार्यक्रम दिखने का भी प्रावधान रहेगा
शहर के 15 चिन्हित जंक्शन का पुनर्विकास
जंक्शन पर यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों जैसे पोल, अस्थाई ढाँचे आदि का स्थानांतरण
रोटरी, डिवाइडर, आइलैंड में संशोधन से यातायात सुगमता सुनिश्चित होगी
इन जंक्शन को उन्नत करने का प्रमुख उद्देश्य दुर्घटनाओं की संख्या कम करना है
एक निर्धारित थीम के अन्तर्गत इन जंक्शन सौंदर्यिकरण किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş