Uncategorized

डबरा में रेत माफिया पर की गयी बड़ी कार्यवाही, एसडीएम ने 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्त

डबरा. अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। एसडीएम दिव्यांशु चौधरी और एसडीओपी जितेन्द्र नगाइच ने डबरा देहात टीआई सुधाकर तोमर और पुलिस बल के साथ मिलकर गिजौरा इलाके में छापेमारी की है। इस बीच बिना रॉयल्टी के रेत ले जा रहे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली का जब्त कर की कार्यवाही बीती देर शाम को की गयी है।
3 ट्रैक्टर -ट्रॉली गिर्जारा घाटी से पकड़े गये है। एक-एक ट्रैक्टर -ट्रॉली किटोरा और किरोल इलाके से जब्त किया गया है। सभी वाहनों को गिर्जारा थाना परिसर में रखा गया है। कार्यवाही के दोरान रेत कंपनी का नाका भी तोड़ा गया है। जेसीबी की मदद से कंपनी कर्मियों का निवासस्थल पर ध्वस्त किया गया है।
एसडीएम दिव्यांशु चौधरी ने बताया कि अवैध रेत परिवहन की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए किसी भी वाहन के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध रेत परिवहन को रोका जाएगा।
इस कार्रवाई में स्थानीय गिजौर्रा पुलिस को शामिल नहीं किया गया। उन्हें कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सूचना दी गई। यह कार्रवाई दो दिन पहले हुई एक घटना के बाद की गई है, जब सिंहपुर घाटी में एक ट्रैक्टर चालक पर गोलीबारी की गई थी और उसके वाहन के सभी टायर फोड़ दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *