यामाहा इलेक्ट्रिक बाइक लांच-सरकार की नीतियों पर निर्भर है भारत में यामाहा के ई व्हीकल का भविष्य
एनएमटी न्यूज डेस्क. यमाहा इलेक्ट्रिक बाइक लांच. जापान की टूव्हीलर कंपनी यामाहा भारत सहित ग्लोबल मार्केट के बिलकुल नये तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रही है। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यामाहा का भारत में अपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर निवेश सरकार द्वारा एक क्लियर रोड मैप स्थिर पॉलिसी पर निर्भर करता है आइये जानते हैं इसके बारे में।
इन सेक्टर्स पर है ध्यान देने की जरूरत

भारत सरकार ने पिछले माह में ही फ्रेम 2 योजना के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिये इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स के लिये इंसेटिव बढ़ाया था। वहीं यामाहा का मानना है कि सरकार को इंफ्रास्ट्रक्चर, चार्जिंग स्टेशन्स, बैटरी प्रॉडक्शन आदि को बढ़ाने पर अपना ध्यान लगाने की जरूरत है।
गेगोरो की मदद से निर्माण

यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चैयरमैन मोताफृमी शितारा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई सवे कहा है कि हमारे जापान के हेडक्वार्टर में पहले से ही एक समर्पित टीम भारत औन अन्य ग्लोबल मार्केट के लिये एक बिलकुल नये इलेक्ट्रिक वाहन पर काम कर रही है। उन्होंने कहा है कि हम गोगोरो की सहायता से पिदले 2 वर्षो से ताइवान में ईवी मॉडल बना रहे हैं। इसलिये ईवी व्हीकल बनाने की तकनीक हमारे पास पहले से ही मौजूद है।
क्या है यामाहा की मांग

क्या यामाहा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में भारत और इन्वेस्ट करने की योजना बनाई है। सवाल पर शितारा ने कहा है कि वर्तमान में इन्वंेस्टमेंट से जुडे कुछ चैलेंज सामने आये हैं। जिनसे भारत सरकार के एक क्लियर रोडमैप और स्थिर नीति के बिना नहीं निपटा जा सकता है। शितारा ने जोर देकर कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की सफलता पूरी तरह से कंज्यूमर्स पर निर्भर करता है कि वह इसे कैसे लेते हैं और इसके लिये इंफ्रास्ट्रक्चर, चार्जिंग स्टेशन्स, बैटरी प्रॉडक्शन और स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की पर्याप्त मौजूदगी जरूरी है।
इलेक्ट्रिक वाहनों की सफलता कंज्यूमर्स पर निर्भर

शितारा ने कहा है कि यदि एक बार सरकार इन सभी फैक्टर्स को पूरा कर ले, तो हम न केवल भारत में नये ईवी मॉडल पेश करेंगे। बल्कि भारत में इनका मैन्यूफैक्चर भी करेंगे। भारत में और निवेश किया जायेगा या नहीं। इसके बारे में आपको बता दिया जायेगा। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यामाहा का हाल हीमें लांच किया गया फैशिनो 125 एफआई हाइब्रिड स्कूटर कंपनी का भारतीय मार्केट के ईवी स्पेस में पहला कदम है।

