अब तबादला 7 अगस्त तक, 24 एप्लीकेशन पेडिंग, कई मंत्री नाराज
भोपाल. मप्र में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले अब 7 अगस्त तक किये जा सकेंगे। शिवराज कैबिनेट ने इसके लिये तय अंतिम तारीख 31 जुलाई को एक सप्ताह तक के लिये बढ़ा दिया हे। सरकार के प्रवक्ता एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि तबादला नीति में अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की गयी थी लेकिन अब मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक के दौरा तबादलों से हटे प्रतिबंधों की समय सीमा एक सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। मंत्रालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नियमों फेर में तबादला सूची अभी तक जारी नहीं हो सकी है। इससे अधिकारी और कर्मचारी परेशान हो रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि सभी विभागों में लगभग 24 हजार ट्रांसफर एप्लीकेशन लंबित हैं। मंत्रियों ने कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे को उठाया। ऐसा बताया जा ता है कि अभी तक सूचियां जारी नहीं होने के वजह से कई मंत्री नाराज थे।
30% तक तबादलों के प्रस्ताव
सूत्रों बताया कि तबादला नीति में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी विभाग में संबंधित संवर्ग में 10% से अधिक तबादले नहीं किए जाएंगे। कई मंत्रियों ने 20 से 30% तक नाम अनुमोदित कर दिए हैं। ऐसे में मंत्रालय के अफसर असमंजस में हैं कि नाम कैसे कम किए जाएं? हालांकि इसे लेकर मंत्रियों और विभाग प्रमुखों के साथ बैठक कर ली है।
विधायकों का ज्यादा दबाव
तबादलों को लेकर मंत्री इसलिए भी परेशान हैं, क्योंकि हर विधायक ने 20% से 50% तक तबादले करने की सिफारिशें की हैं। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारी भी तबादलों को लेकर मंत्रियों पर दबाव बना रहे हैं।

