प्रियंका गांधी ग्वालियर-चंबल की 6 सीटों पर रोड शो करेंगी
ग्वालियर. उपचुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कमी के साथ ही भरोसे के संकट से भी जूझ रही है। यही वजह है कि माहौल बनाने के लिए कांग्रेस अब बड़े युवा चेहरों को प्रचार में उतारने की तैयारी में है। अब ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रचार करेंगी।
प्रियंका गांधी सेे ग्वालियर-चंबल में रोड शो करने का आग्रह किया
जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी ग्वालियर-चंबल की 6 सीटों पर रोड शो करेंगी। दरअसल कमलनाथ चाहते है कि सिंधिया के सामने युवा चेहरों को स्टार प्रचारक आए जिससे युवा मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए आकर्षित किया जा सके। इस संबंध में कमलनाथ ने प्रियंका गांधी को ग्वालियर-चंबल की कुछ सीटों पर रोड शो करने का आग्रह किया है इसके पहले कमलनाथ चंबल की गुर्जर बाहुल्य सीटों पर सचिन पायलेट को स्तार प्रचारक बनाने की मांग कर चुके है।
कांग्रेस के जानकारों का कहना है कि प्रियंका गांधी राजस्थान से सड़क मार्ग से मुरैना में जाएंगी जिसके बाद ग्वालियर और डबरा होते हुए दतिया पहुंचेंगी जहां प्रियंका गांधी मां पीताम्बरा के दर्शन करेंगी। कहा जाता है कि गांधी परिवार मां पीतांबरा के दर्शन के लिए पीढि़यों से हाजिरी लगाता आया है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी यहां दर्शन के लिए आ चुके है। 2018 में राहुल गांधी ने भी यहां आकर दर्शन पूजन कर चुनावी अभियान शुरू किया था।