ग्वालियर आते ही सतीश सिकरवार का कांग्रेस कार्यालया में हुआ विरोध, पत्नी शोभा भी कांग्रेस में गईं
ग्वालियर. भाजपा नेता सतीश सिकरवार भोपाल में 261 वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इसे भाजपा के लिए तगड़ा झटका बताया जा रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस में सतीश का विरोध शुरू हो गया। महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी की। सतीश के कांग्रेस में शामिल होने से कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस अब पूर्व विधानसभा क्षेत्र से उन्हें मैदान में उतार सकती है।
खबर है कि पूर्व से दावेदारी करने वाले कांग्रेस नेता के समर्थक इन महिलाओं को यहां छोड़ गये थे। महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय में सतीश के खिलाफ नारेबाजी भी की। दो दिन पहल भी कांग्रेस कार्यालय में ग्वालियर पूर्व विस क्षेत्र की बैठक हुई थी। इसमें सतीश के कांग्रेस में आने का विरोध हुआ था।
कुछ और प्रमुख पदाधिकारी कांग्रेस में जल्द शामिल हो सकते हैं
सतीश ने दावा किया है कि उनके साथ पूर्व पार्षद अवधेश कौरव, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद जैन, मंडल की किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश कुशवाह समूची कार्यकारिणी के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इस्माइल खा डब्बू सहित 261 पूर्व व वर्ततान पदाधिकारियों ने सदस्य ग्रहण की है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा के कुछ और प्रमुख पदाधिकारी कांग्रेस में जल्द शामिल हो सकते हैं।
महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय में सतीश के खिलाफ नारेबाजी भी की
सतीश के सदस्यता ग्रहण करने के 2 घंटे बाद ही दो दर्जन से अधिक महिलाएं शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच गई।