यूनियन कार्बाइड के कचरे से पीथमपुर में बवाल, 2 युवकों ने किया आत्मदाह उपचार जारी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

धार. औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में भोपाल से लाये गये यूनियन कार्बाइड के कचरे का विरोध बढ़ता जा रहा है। इसके विरोध में घोषित बंद को शुक्रवार को व्यापक समर्थन मिल रहा है। हंगाम कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा हे। वहीं विरोध में शामिल दो युवकों ने स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। फिलहाल उन्हें इन्दौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह से ही पीथमपुर के बाजार बन्द है। चाय पानी की दुकानें बन्द रखकर रहवासियों ने इस बंद को समर्थन दिया है। यहां छोटी-छोटी दुकानें भी बन्द है।
इधर, कुछ बन्द समर्थकों ने धनगढ़ बस स्टैंड और आजाद चौक पर पहुंचकर सड़कें जाम करने का प्रयास किया था। लेकिन वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से झड़प हुई। पुलिस ने कुछ बन्द समर्थकों पर लाठियां भी चलाते हुए हल्का बल प्रयोग कर उन्हें समझाइश देकर रवाना किया। गुरूवार से आमरण अनशन पर बैठे संदीप रघुवंशी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। जबकि सैलाना विधायक कमलेश डोडियार भी धरनास्थल पर मौजूद है।
कांग्रेस राजनीति कर रही: डिप्टी CM
धार में यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर हुए लाठीचार्ज पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि कचरा अब हानिकारक नहीं है और घटना के 25 साल बाद भी इसका असर खत्म नहीं हुआ है. पीथमपुर में भी कचरे को जलाने से कोई नुकसान नहीं है, इसलिए वहां के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. कांग्रेस यूनियन कार्बाइड के नाम पर राजनीति कर रही है.
337 टन जहरीला कचरा भोपाल से भेजा गया 250 किमी दूर
भोपाल गैस कांड के 40 साल बाद यूनियन कार्बाइड कारखाने का 337 टन जहरीला कचरा गुरुवार तड़के इंदौर के पास स्थित पीथमपुर की एक औद्योगिक अपशिष्ट निपटान इकाई में पहुंचा दिया गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जहरीले अपशिष्ट को 12 सीलबंद कंटेनर ट्रकों में भोपाल से 250 किलोमीटर दूर धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की अपशिष्ट निपटान इकाई में भेजा गया. एक निजी कंपनी द्वारा संचालित इस यूनिट के आस-पास बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
1.75 लाख आबादी पीथमपुर बंद
डधर, स्थानीय नागरिक समूहों ने यूनियन कार्बाइड कारखाने के जहरीले कचरे को पीथमपुर में नष्ट नहीं किए जाने की मांग को लेकर इस औद्योगिक कस्बे में विरोध प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है. करीब 1.75 लाख की आबादी वाले पीथमपुर में शुक्रवार को बंद का आह्वान भी किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *