भारतीय सेना ने छुड़ाये चीनी सैनिकों के छक्के
नई दिल्ली. भारतीय सैनिकों ने पिछले 4 दिन की कार्यवाही में उन सारी पहाडि़यों पर कब्जा कर लिया जिन पर 1962 के बाद कभी भी भारतीय सेना की मौजूदगी नहीं रही। करीब 25 किमी के इलाके में की गयी यह कार्यवाही पेट्रोलिंग प्वाइंट 27 से 31 के बीच में की गयी। भारतीय सैनिक जिन पहाडि़यों पर मोर्चा जमा कर बैठे हुए हैं वहां चीन में मोल्डो सैनिक मुख्यालय तक नजर रखी जा सकती है।
आपको बता दें कि 29-30 अगस्त की दरमियानी रात ‘‘ब्लैक टॉप’’ पर चीनी ऑबजर्वेशन पोस्ट की ओर बढ़ते हुए 25-30 चीनी सैनिक देखे गये थे। इस जगह पर चीनी ऑब्जर्वेशन पोस्ट 1962 के बाद स्थापित कर दी गयी थी। भारतीय सेना ने इस सूचना पर फुर्ती से कार्यवाही करते हुए। ऊपर पहुंचकर पोस्ट पर कब्जा कर लिया। इस बीच भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हाथापाई की खबरें हैं। लेकिन भारतीय सेना इसका खण्डन कर रही है। 30-31 अगस्त की दरमियानी रात भी चीनी सेना ने आगे बढ़ने की कोशिश की, जवाब में भारतीय सेना ने कई और पहाडि़यों पर कब्जा किया गया।