हमीदिया अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी हनी ट्रैप में फंसे, लड़की का आरोप मिलने बुलाकर छेड़खानी की, डॉक्टर ने कहा स्टिंग के नाम पर उन्हें ब्लैकमेल किया, 50 लाख रु. मांगे
भोपाल. भोपाल में हमीदिया अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी हनी ट्रैप मामले में फंस गए है। उन पर एक लड़की ने क्लीनिक बुलाकर छेड़छाड़ करने की शिकायत की है वहीं इस मामले में पुलिस ने केस कर लिया है। रविवार शाम को डॉ. मरावी ने भी पुलिस से 50 लाख रुपए को लेकर ब्लैकमेलिंग करने की शिकायत की थी। क्राइम ब्रांच ने 2 लड़कियों समेत 5 लोगों को आरोपी बनाकर केस दर्ज किया था।
फिलहाल पुलिस ने मरावी की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर मरावी ने बताया कि उन्होंने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य पुलिस को दे दिए है और पुलिस जांच कर रही है। खुद पर लगे आरोपों को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने फोन काट दिया।
प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर रहे थे-पुलिस
क्राइम ब्रांच के अनुसार यह पूरा मामला एक स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा है। इसमें कुछ लोग मीडिया के नाम पर एक लड़की के जरिए डॉक्टर को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। यह पूरी टीम मीडिया चैनल का सहारा लेकर ब्लैकमेलिंग कर रही थी।
डॉक्टर ने खाने के लिए बुलाया फिर छोड़छाड़़ की
टारोपियों की साथी लड़की ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें खुद फोन करके घर पर खाने के लिए बुलाया था। इसके बाद उन्होंने उससे छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने लड़की और डॉक्टर के बीच बातचीत के ऑडियो को आधार बनाकर मरावी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द दीपक मरावी की भी गिरफ्तारी की जाएगी।