माधवीराजे सिंधिया की यादगार फोटों, नेपाल की राजकुमारी थी शादी से पहले देखना चाहते थे माधवराव, लेकिन संभव नहीं हो पाया
ग्वालियर. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की पत्नी माधवीराजे सिंधिया नहीं रहीं। 75 वर्ष की आयु में उन्होंने बुधवार की सुबह 9.28 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले 2 माह से भर्ती थी। 2 हफ्ते से हालत अधिक खराब थी। राजमाता नेपाल राजघराने की राजकुमारी थी। उनके दादा जुद्ध शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के पीएम थे। राणावंश के मुखिया भी रहे थे। शादी से पहले उनका नाम प्रिसेंस किरण राजलक्ष्मी था और वह माधवराव सिंधिया से शादी के बाद मराठी परंपरा के मुताबिक उनका नाम बदला गया। वह राजमाता माधवीराजे कहलाने लगी।
श्राजमाता माधवीराजे की 10 यादगार फोटों
1966 में माधवराव सिंधिया के साथ राजमाता का विवाह हुआ था। यह तस्वीर यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। राजमाता, यशोधरा राजे की भाभी थीं।

माधवराव सिंधिया ने तस्वीर देखकर राजमाता को पसंद किया था। तब उन्होंने नेपाल की प्रिंसेस को देखने की इच्छा भी जाहिर की थी, लेकिन यह संभव नहीं हो सका था।

बेटी चित्रांगदा और पति माधवराव सिंधिया के साथ राजमाता। चित्रांगदा, ज्योतिरादित्य से बड़ी हैं। उनकी शादी 1987 में जम्मू-कश्मीर और जमवाल घराने के युवराज विक्रमादित्य सिंह से हुई।

प्रियदर्शनी सिंधिया, माधवराव सिंधिया, राजमाता माधवी राजे सिंधिया और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (लेफ्ट टू राइट)।

तस्वीर अप्रैल 2022 की है। सिंधिया परिवार ने पीएम हाउस में नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फोटो को शेयर किया था।

पोते महाआर्यमन सिंधिया के साथ राजमाता। महाआर्यमन से छोटी उनकी एक बहन अनन्या राजे सिंधिया हैं। दादी होने के नाते वे दोनों बच्चों के करीब थीं।

बहू प्रियदर्शनी के साथ राजामाता। तस्वीर 2015 की कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के बेटे आविष्कार सिंघवी के रिसेप्शन की है। वे हमेशा परिवार की मार्गदर्शक रहीं।

एमपी के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के घर राजमाता (लेफ्ट) का दो बार आना हुआ। पहली बार वे सिसोदिया की बुआ की शादी में राजमाता विजयाराजे, पति माधवराव के साथ आई थीं। तब महेंद्र सिंह सिसोदिया के दादा सागर सिंह सिसोदिया विधायक थे।

दूसरी बार राजमाता 1999 में सिसोदिया के घर आईं। तब लोकसभा चुनाव में माधवराव सिंधिया यहां से चुनाव लड़ रहे थे। उसी समय वह महेंद्र सिंह सिसोदिया के निवास पर आई थीं।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया, पीछे माधवराव सिंधिया खड़े हैं।