पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा सुसाइड अटैक हमले 6 चीनी नागरिकों की मौत

नई दिल्ली. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमले में 6 चीनी नागरिक मारे गये है। ऐसा बताया जा रहा है कि हमलावर ने उनके काफिले को निशाना बनाया था। स्थानीय मीडिया के हवाले से खैबर पख्तूनख्वा के शांगला जिले के के बेशम इलाके में चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार चीनी नागरिकों के काफिले में घुसा दी।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने 5 विदेशी इंजीनियरों और उनके ड्रायवरों की मौत की जानकारी दी। ऐसा बताया जा रहा है कि हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने बताया कि चीनी नागरिकों पर इस्लामाबाद से कोहिस्तान जाने के दौरान हमला किया गया है। हमलावर ने कथित रूप से चीनी नागरिकों की कार में टक्कर मारी थी, जिससे वह खाई में जा गिरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *