आईएएस कैलाश मकवाना की बिगड़ी सीआर मुख्यमंत्री ने सुधारी, DGP की दौड़ में हुए शामिल

भोपाल. प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना की लोकायुक्त संगठन में बिगडी सीआर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुधार दी। बताया जा रहा है कि उन्हें 10 में से 10 अंक दिए गए है। इसके साथ ही वह डीजीपी की दौड में शामिल हो गए है। वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना का कार्यकाल इसी वर्ष नवंबर में पूरा हो रहा है। सीआर खराब होने की स्थिति में वह इस दावेदारी से बाहर हो रहे थे।
मकवाना को वर्ष 2022 में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में महानिदेशक बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने तेजी से लंबित शिकायतों को निपटाने की कोशिश की पर लगभग 6 माह बाद ही दिसंबर में उन्हें लोकायुक्त संगठन से हटाकर मप्र पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में चेयरमैन बना दिया गया था। उनकी जगह मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश चौधरी को एडीजी विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त पदस्थ किया गया था।
लाेकायुक्त संगठन में पदस्थापना के दौरान बिना कारण सीआर खराब किए जाने को लेकर मकवाना ने सरकार को रिव्यू के लिए प्रस्तुतीकरण दिया था। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी सीआर सुधार दी है। सूत्रों के मुताबिक मकवाना ने अपने प्रस्तुतीकरण में कहा था 35 वर्ष की सेवा में उन्हें हमेशा ही 10 में 10 अंक मिलते रहे हैं। उनका सर्विस रिकार्ड अच्छा रहा है। पहली बार उनकी सीआर डाउनग्रेड की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *