कांग्रेस विधायक सुमित्रा कासडेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया
भोपाल. मध्य प्रदेश में एक ही सप्ताह में कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका मिला है। एक और कांग्रेस विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा कासडेकर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर 90 पहुंच गई है। कांग्रेस विधायक सुमित्रा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और उनके भाजपा में शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।
सुमित्रा देवी भी भाजपा में शामिल हो सकती है
एक सप्ताह के भीतर राज्य में कांग्रेस के लिए यह दूसरा बड़ झटका है। चर्चा है कि सुमित्रा देवी भी भाजपा में शामिल हो सकती है इससे पहले रविवार को बड़ा मलहरा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा ज्वाइन कर ली थी। भाजपा ने लोधी को पार्टी में शामिल होने के 6 घंटे बाद ही नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बना दिया था और उन्हें कैबिनेट मंत्री का भी दर्जा मिल गया है।