सुबह आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 रही
कारगिल. लद्दाख के कारगिल में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार, सुबह 3.37 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने या संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली हैं।
पिछले कुछ समय से देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। राजस्थान के अलवर जिले मं 3 जुलाई शुक्रवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गयी। भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर व इससे सटे अन्य स्थानों पर भी महसूस किये गये थे। भूकंप शुक्रवार की शाम 7 बजे आया, जो कि सतह से 35 किमी की गहराई में था।
दिल्ली और हरियाणा के आसपास कई बार कांपी धरती
हरियाणा के गुरूग्राम जिले में शुक्रवार की शाम 7 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गयी थी। गुरूग्राम के साथ ही इसरो सटी राष्ट्रीय राजधानी एवं एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप शम 7 बजे आया जिसका केन्द्र गुरूग्राम के दक्षिण पश्चिम में 60 किमी दक्षिण में था। पिछले एक महीने से दिल्ली एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किये जा चुके हैं।