कोरोना के बाद शिवानी पांडे बाढ़ में फंसे लोगों को बचायेगी
ग्वालियर जिले में इस वर्ष मानसूनी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए तथा संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव हेतु जिला प्रशासन ने मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी आईसीसीसी में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की प्रभारी शिवानी पाण्डेय, अधीक्षक भू.अभिलेख को बनाया गया है। इनका मोबाइल नम्बर 9752006778 है।
उक्त नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु 24 घंटे तीन पारियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह केन्द्र 30 सितम्बर 2020 तक संचालित रहेगा।