मंत्री गोविंदसिंह राजपूत के बंगले के बाहर चली गोलियां
सागर. शिवराज सरकार में सहकारिता मंत्री गोविंदसिंह राजपूत के सागर स्थित बंगले के पास फायरिंग की गयी है। इसकी सखबर पुलिस को दे दी गयी है घटनास्थल से ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत फैल गयी ह।। घटना रविवार को देर रात हुई उस समय मंत्री राजपूत अपने कार्यालय से बंगले लौटे थे। मंत्री के नगर अजयपाल ने 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरा आरोपी फरार हैं।
एसपी अमित सांघी के अनुसार गोपालगज थाना क्षेत्र की क्रिश्चियन कॉलोनी में देर रात को लगभग 12.45 बजे की घटना है। जहां पर 3 बदमाश थे। जिसमें एक ने फायरिंग की और घटनास्थल पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची थी गौरव चौहान और विवेक ठाकुर की गिरफ्तार की गयी है। उनके कब्जे से एक कट्टा, 5 कारतूस और एक बलेनो कार मिली है। एक आरोपी मूसा लिकन फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। मंत्री गोविंदसिंह राजपूत बंगले पर लौट चुके थे और उनकी गाड़ी लौट रही थी तभी यह गोली चलाने की घटना हुई है मंत्री के बंगले से 150 मीटर दूरी पर 3-4 गोलियां दागी गयी।