भारतीय सैनिकों ने कर्नल बी. संतोष का बदला लिया, चीन के सैनिकों की गर्दन तोड़ी
नई दिल्ली. गलवान घाटी में 15 जून को अपने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी. संतोष बाबू के शहीद होने के बाद भारतीय जवानों ने चीनी सेना पर कहर बरपा दिया था। गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों ने चीन की बर्बरता का बदला लिया। भारतीय जवानों ने चीन के सैनिकों की गर्दन तोड़ दी।
4 घंटे तक झडप चली
जानकारी के अनुसार भारत-चीन के सैनिकों के बीच करीब 4 घंटे तक झडप चली। इतना ही नहीं भारतीय सेना ने गलवान घाटी में चीन के गुरूर को चकनाचूर कर दिया। हिंद के जांबाजों के शौर्य से चीन की ताकत पर ऐसा ग्रहण लगा जिसकी टीस चीन कभी नहीं भूल सकेगा। वहीं गलवान घाटी की झडप में भारतीय सेना ने चीन के एक कर्नल को जिंदा पकड़ लिया था साथ ही भारतीय सेना के साथ टकराव में चीन के 45 से 50 सैनिक मारे गए थे।